फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shikshamitra Sangh demanded 20 thousand rupees per month

शिक्षामित्रों ने मांगा 20 हजार रुपये मानदेय

Sun, 17 Jul 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra Sangh demanded 20 thousand rupees per month
शिक्षामित्र संघ ने की 20 हजार रुपये प्रतिमाह की मांग
विज्ञापन

बंडा। शिक्षामित्र संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक शनिवार को बीआरसी में हुई। ब्लॉक अध्यक्ष विचित्र पाल ने बैठक में कहा कि शिक्षामित्र 20 वर्षों से लगातार शिक्षण कार्य कर शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में आज भी कई स्कूल शिक्षामित्रों के सहारे चल रहे हैं। वर्तमान में महंगाई के कारण शिक्षामित्रों का वेतन कम होने से परिवार का भरण पोषण करना कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड की तरह शिक्षामित्रों को 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की व्यवस्था करे। जो शिक्षामित्र पात्रता परीक्षा पास कर चुके हैं, उनको सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाए। बैठक में सुरेंद्रपाल वर्मा, सीमा सक्सेना, रजनी देवी, शाहीन बेगम, अनिल यादव आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed