फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shield delight rose Scouts, Guides

शील्ड पाकर खुशी से झूम उठे स्काउट्स-गाइड्स

Wed, 16 Dec 2015 12:00 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 16 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shield delight rose Scouts, Guides
श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय स्काउट-गाइड रैली का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। माध्यमिक स्काउट वर्ग में रेलवे इंटर कॉलेज रोजा तथा गाइड में श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज ओवरऑल चैंपियन रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष एवं चेयरमैन तनवीर खां ने डीआईओएस कमलाकर पांडेय और बीएसए राकेश कुमार के साथ विजेताओं को शील्ड और अन्य पुरस्कार प्रदान किए।  
विज्ञापन

रैली में नगर माध्यमिक सीनियर स्काउट वर्ग में देवी प्रसाद इंटर कॉलेज प्रथम, जनता इंटर कॉलेज द्विती, मंगलसेन भारतीय इंटर कॉलेज तृतीय तथा जूनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज प्रथम और मेजबान दैवी संपद इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहे। तहसील माध्यमिक सीनियर स्काउट में रेलवे इंटर कॉलेज विजेता और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज उप विजेता, जूनियर वर्ग में रेलवे इंटर कॉलेज विजेता और रॉयन इंटरनेशनल उप विजेता बना। इसी तरह नगर माध्यमिक सीनियर गाइड में श्यामलाल अंगनेलाल बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज द्वितीय, आर्य महिला इंटर कॉलेज तृतीय, जूनियर वर्ग में हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज प्रथम, क्रिश्चियन गर्ल्स हाईस्कूल द्वितीय, तहसील सीनियर गाइड में लाला बुलाकीदास हिंदू महिला इंटर कॉलेज तिलहर प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय, तहसील जूनियर वर्ग में आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा प्रथम और लाला बुलाकीदास हिंदू महिला इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बेसिक गाइड ब्लाक स्तर पर भावलखेड़ा प्रथम, निगोही द्वितीय, ददरौल तृतीय स्काउट में खुटार ने प्रथम, भावलखेड़ा ने द्वितीय और पुवायां ने तृतीय नगर स्काउट में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोटी गोदाम ने प्रथम तथा गाइड में गुरु नानक पाठशाला कन्या पाठशाला ने प्रथम स्थान हासिल किया। रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र की बैंड टीम तथा उसके संचालक राम करन और अनुशासन में एनसीसी कैडेट्स का उल्लेखनीय योगदान रहा। समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने रैली में तैयार किए गए तंबू, मीनार, टॉवर, रस्सी पुल, रंगोली आदि का निरीक्षण कर बच्चों को उत्साहवर्धन किया। मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन किया। मेजर अनिल मालवीय और जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर के संचालन में हुए समापन कार्यक्रम में संगठन के जिला सचिव एवं संयोजक डॉ. अमीर सिंह आभार व्यक्त किया। आयोजन में स्काउट कमिश्नर डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा, गाइड कमिश्नर अल्पना सिंह, बेसिक स्काउट मास्टर निकहत परवीन, एमरसन लाल, पूर्व मुख्यायुक्त संतोष पांडेय, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. केके शुक्ला, केशव चंद्र मिश्र, रणवीर सिंह, उमेश दीक्षित, डॉ. श्वेता सिंह, राजाराम, बाबूराम भारती, महातम सिंह, डॉ. प्रेमचंद्र, डॉ. अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed