फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sher-o-Shayari resonated in the Kavi Sammelan and Mushaira

Shahjahanpur News: कवि सम्मेलन व मुशायरे में गूंजी शेर-ओ-शायरी

Sun, 08 Mar 2026 09:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Sher-o-Shayari resonated in the Kavi Sammelan and Mushaira
देर रात तक चला तहजीब-ए-तिलहर का 26वां आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तिलहर। मोहल्ला हिंदू पट्टी में सेवानिवृत्त आईजी शिवमुरारी सहाय के आवास पर शुक्रवार रात तहजीब-ए-तिलहर का 26वां आयोजन धूमधाम से हुआ। इस मौके पर कवि सम्मेलन और मुशायरे में देर रात तक शेर-ओ-शायरी गूंजती रही। कवि और शायरों ने सम-सामयिक कविताएं और नज्में पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन समाज में तहजीब, संस्कार और भाईचारे की परंपरा को मजबूत करते हैं। नामचीन शायर मंजर भोपाली ने अपनी दमदार शायरी से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन

इसी कड़ी में इकबाल अशर और नदीम फारुख ने गजलों से श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। कवयित्री हिमांशी बाबरा और प्रीति पांडेय ने सामाजिक विषयों पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं। चिराग शर्मा, अफजल इलाहाबादी, अनवर अमान, सुनील सौम्य और शाेभित सिंह दर्पण ने भी अपनी रचनाओं से मुशायरे में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक चले इस आयोजन में नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में काव्य रसिक साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। व्यवस्था में प्रदीप गुप्ता, गौरव सहाय, सौरभ सहाय, अनंत सहाय, पुनीत गर्ग आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed