{"_id":"69f4fb9c8019d9ceef05a8dd","slug":"she-had-departed-as-a-bride-but-when-her-funeral-bier-was-carried-out-on-the-fifth-day-her-family-members-broke-down-in-inconsolable-grief-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-172086-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बहू बनकर विदा हुई थी बेटी...पांचवें दिन उठी अर्थी तो बिलख उठे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बहू बनकर विदा हुई थी बेटी...पांचवें दिन उठी अर्थी तो बिलख उठे परिजन
विज्ञापन
खुुटार। टैंकर की टक्कर में मौसेरी ननद, बुआ सास और पति के भांजे के साथ जान गंवाने वाली नवविवाहिता कल्पना वर्मा का शुक्रवार को बेहद गमगीन माहौल में ससुराल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिस बेटी को बहू बनाकर विदा किया था, उसकी पांचवें दिन अर्थी उठी तो परिजन बिलख पड़े।
खुटार के गांव पिपरिया भागवंत के रामनरेश की पुत्री कल्पना वर्मा की शादी 25 अप्रैल को पुवायां के गांव अगौना बुजुर्ग निवासी अनिल कुमार के पुत्र रुहाबिल उर्फ रोबिल वर्मा से हुई थी। 26 अप्रैल को कल्पना ससुराल पहुंची थी, इसके बाद पिता उसे विदा करा ले गए थे।
30 अप्रैल को ससुर अनिल वर्मा अपनी बहन रीना देवी, साढ़ू की पुत्री शेसवी और भांजे निर्देश और रिश्तेदारों के दो बच्चों के साथ पुत्रवधू को विदा कराने गए थे। कार को निर्देश चला रहे थे। 30 अप्रैल की दोपहर विदा कराने के बाद वापस घर आते समय गांव रौतापुर कलां मोड़ के पास टैंकर की टक्कर कार में लग जाने से कल्पना वर्मा, रीना देवी और शेसवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। निर्देश ने इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम के बाद कल्पना का शव ससुराल वालों के सुपुर्द किया गया। शुक्रवार सुबह कल्पना के पिता और मायके से अन्य लोग भी अगौना बुजुर्ग पहुंचे। सुबह कल्पना की अर्थी उठी तो मायके और ससुराल पक्ष की महिलाएं बिलख पड़ीं। महिलाओं का करुण क्रंदन सुनकर तमाम लोगों की आंख नम हो उठीं। पति रुहाबिल ने पत्नी को मुखाग्नि दी।
--
कल्पना के परिजनों को बुरे सपने जैसा लग रहा हादसा
कल्पना के मायके गांव पिपरिया भागवंत में परिजन बेहद गमजदा हालत में मिले। पिता रामनरेश को विश्वास नहीं हो रहा है कि पांच दिन पहले जिस पुत्री की बेहद धूमधाम से हाथ पीले कर ससुराल भेजा था, वह अब इस दुनिया में नहीं है।
रामनरेश वर्मा खेती और लोगों का इलाज करते हैं। उनकी चार पुत्रियां सुशीला, पूजा, कल्पना और अंजू और एक पुत्र विनोद वर्मा को उन्होंने उच्च शिक्षा दिलाई है। पुत्र विनोद की पहले ही मौत हो गई थी। सुशीला और पूजा की शादी हो चुकी है। सुशीला खुटार के ही गांव कुइयां में आंगनवाड़ी वर्कर हैं। छोटी पुत्री अंजू की एक वर्ष पहले शादी हो चुकी है। एमए तक शिक्षित कल्पना की शादी 25 अप्रैल को हुई थी। रामनेरश ने शादी में खूब खर्च किया और बेहद धूमधाम से शादी कर पुत्री को रवाना किया। 30 अप्रैल को पुत्री को दूसरी बाद ससुराल विदा किया गया, लेकिन कुछ ही देर में हादसे की खबर आ गई। रामनरेश मौके पर पहुंचे और पुत्री का क्षतविक्षत शव देखकर गश खाकर गिर पड़े। रामनरेश ने बताया कि उन्हें लग रहा है कि कोई बुरा सपना देखा है और पुत्री की मौत सपने में हुई है।
--
तीन अन्य शवों का भी अलग-अलग हुआ अंतिम संस्कार
टैंकर की टक्कर से कार सवार कल्पना वर्मा के साथ ही उनकी बुआ सास रीना देवी, मौसेरी ननद शेसवी और कल्पना के पति फुफेरे भाई मोहम्मदी के गांव उधनापुर के निर्देश की भी मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद रीना देवी का शव परिजन मोहम्मदी के गांव अलीनगर स्थित घर ले गए थे। रीना देवी को पति कर्मदेव ने मुखाग्नि दी। शेसवी का शव उनके घर गांव पुरेना ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। निर्देश का शव गांव उधनापुर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। पिता विजय वर्मा ने निर्देश के शव को मुखाग्नि दी।
-
रीना देवी के पति ने दर्ज कराई टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट
रीना वर्मा के पति लखीमपुर के गांव अलीनगर के कर्मदेव वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 30 अप्रैल को उनके रिश्तेदार निर्देश वर्मा कार लेकर कल्पना वर्मा की विदा कराने गए थे। रास्ते में टैंकर चालक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि टैंकर नंबर के आधार पर अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।