फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shardiy Navratri today, preparing people

शारदीय नवरात्र आज से, तैयारी में जुटे रहे लोग

Mon, 12 Oct 2015 11:39 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 12 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shardiy Navratri today, preparing people
आदि शक्ति मां भगवती की आराधना का विशेष पर्व शारदीय नवरात्र मंगलवार से आरंभ हैं। नवरात्र की तैयारी के चलते सोमवार को बाजार में काफी रौनक रही। जगह-जगह मिट्टी के कलश और पूजन सामग्री और फल, फूलों की दुकानों पर खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के मौके पर मंदिरों में खासी सजावट की गई है। मां भगवती की प्रतिमाओं को साफ-सुथरा कर उनका श्रृंगार किया गया है। शहर के दुर्गा मंदिरों को बिजली की झालरों से सुसज्जित किया गया है। मंदिरों के बाहर दुकानें सज गई हैं, जिससे मेले जैसा माहौल है। दुकानों में पूजन सामग्री, धार्मिक साहित्य, देव स्वरूपों के फोटो, प्रसाद, श्रृंगार आदि चीजें सजी हैं। घरों में पूजा-पाठ की तैयारी के साथ नवरात्र के लिए जरूरी व्यवस्थाएं होती रहीं।  
विज्ञापन

दस बजे तक कर सकते हैं घट स्थापना
पंडित मुनेश शुक्ला ने बताया कि शारदीय नवरात्र में घट स्थापना के लिए पहला मुहूर्त सुबह साढ़े चार बजे और उसके बाद सुबह सात बजकर 27 मिनट से नौ बजे तक द्वितीय मुहूर्त शुभ रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम प्रहर में करीब 10 बजे तक पूजा-पाठ का मुहूर्त शुभ रहता है और शीघ्र लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed