{"_id":"6acbe01cf2d85b888908320b","slug":"sharadiya-navratri-begins-with-the-worship-of-goddess-shailputri-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187192-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मां शैलपुत्री की आराधना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मां शैलपुत्री की आराधना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू
विज्ञापन
मंदिर में महिलाओं को जागरुक करती एंटी रोमियो टीम। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रखने के साथ देवी के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का विधि-विधान से पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोलक की थाप और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया।
नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की और व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद मां शैलपुत्री की आराधना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। बाबा विश्वनाथ मंदिर, मंडी स्थित दुर्गा मंदिर, वनखंडीनाथ मंदिर, शिव मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, तारीन टिकली स्थित शिव मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर और ओसीएफ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।
श्रद्धालुओं ने गंगाजल, पुष्प और धूपबत्ती से मां का पूजन कर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मंदिरों में महिलाओं ने माता रानी के भजन और छंद गाए। नवरात्र के पहले दिन पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन
तिलहर। घोड़ी बाबा मंदिर, बालाजी मंदिर, मनकामेश्वर नाथ मंदिर और दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए।
कलान। दुर्गा मंदिर में मां शैलपुत्री की पूजा कर मनौतिया मानी गईं। मंदिर के चारों तरफ बंदरों का आतंक होने से श्रद्धालुओं को दुश्वारी आई।
-- -- --
मां दुर्गा मूर्ति की हुई स्थापित
खुदागंज। मोहल्ला हनुमान गली निवासी विवेक सक्सेना ने लाेगों के सहयोग से शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना कराई। मूर्ति का विसर्जन 19 अक्तूबर को किया जाएगा। इस मौके पर अमित सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, सचिन सक्सेना, प्रवीण शर्मा, अमित राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -
धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा, संदिग्धों की चेकिंग की
शाहजहांपुर। एंटी रोमियो टीमों ने मंदिरों के पास चेकिंग और विशेष जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए मंदिरों के आसपास अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से चेकिंग की गई। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि टीमों ने आपातकाल नंबरों समेत विभिन्न जानकारी दीं।
तिलहर। नवरात्र के मद्देनजर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने रविवार को विशेष चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया। उपनिरीक्षक नेहा सैनी के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने बिरिया बाबा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई। संवाद