फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur wins Hockey match

हॉकी में शाहजहांपुर बना मंडलीय विजेता

Tue, 22 Aug 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Tue, 22 Aug 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur wins Hockey match

माध्यमिक कॉलेजों की अंडर-14 और अंडर-17 नेहरू मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन टाउनहाल हॉकी क्लब मैदान पर किया गया, जिसमें मेजबान शाहजहांपुर के अलावा बरेली और पीलीभीत की टीमों ने प्रतिभाग किया। बदायूं की मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुई। इस्लामिया इंटर कॉलेज के संयोजन में हुई बालक वर्ग की प्रतियोगिता का पहला मैच पीलीभीत और बरेली के मध्य खेला गया, जिसमें बरेली की टीम ने 5-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला शाहजहांपुर और पीलीभीत के बीच हुआ। यह मुकाबला शाहजहांपुर ने 7-0 से जीता। फाइनल मैच बरेली और शाहजहांपुर के बीच खेला गया, जिसमें दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक एक-एक गोल से बराबरी पर रहीं। चूंकि शाहजहांपुर ने पीलीभीत को अधिक गोल से पराजित किया था। इसलिए श्रेष्ठता के आधार पर शाहजहांपुर को ही मंडल विजेता घोषित किया गया। विजेता टीम को ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिया गया। बालिकाओं की प्रतियोगिता के लिए पीलीभीत और बरेली की टीमें ही शामिल रहीं, जिसमें बरेली की टीम विजयी रही। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ इस्लामिया कॉलेज के प्रधानाचार्य शाकिर अली खां और जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गंगाराम वाल्मीकि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। रेफरी की भूमिका मो. बिलाल, मो. रजा, प्रशांत सक्सेना, अनिल कुमार, एसपीसी राना, शीतल यादव, पुष्पलता, अमित सिंह ने निभाई। आयोजन में राहुल सिंह, लेफ्टिनेंट मो. अयूब, अब्दुल समद, राजू आदि का योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed