फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur: Uproar in Government Medical College doctor accused of attacking with surgical blade

शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डॉक्टर पर सर्जिकल ब्लेड से हमले का आरोप

Wed, 09 Mar 2022 09:14 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 09 Mar 2022 09:14 PM IST
सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भतीजा छत से गिर गया था। वह भतीजे का ऑपरेशन कराने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो किसी बात को लेकर डॉक्टर से विवाद हो गया, जिसके बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन करने वाले ब्लेड से उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Shahjahanpur: Uproar in Government Medical College doctor accused of attacking with surgical blade
सर्जिकल ब्लेड - फोटो : Social Media

विस्तार

राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार को वार्ड ब्वाय ने डॉक्टर पर सर्जिकल ब्लेड से हमले का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौभुर्जी निवासी विशाल राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वाय है। उसके भतीजे की छत से गिरने के कारण अंगुली टूट गई थी। इसके बाद उसने राजकीय मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर को दिखाया। आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन करने के नाम पर रुपयों की मांग की।

विज्ञापन

उसने बताया कि बुधवार सुबह वह भतीजे का ऑपरेशन कराने के लिए पहुंचा तो किसी बात को लेकर डॉक्टर से विवाद हो गया। विशाल का आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन करने वाले ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। इससे उसके हाथ पर गहरा जख्म हो गया। इस बीच ऑपरेशन थियेटर के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया गया।

पुलिस पर लगाया आरोप

वार्ड ब्वाय के मुताबिक वह चौक कोतवाली में तहरीर देने पहुंचा था लेकिन पुलिस ने उसे पहले इलाज कराने के लिए कहा है। वहीं प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वार्ड ब्वाय से इंतजार करने के लिए कहा गया था लेकिन उसने स्टाफ के साथ अभद्रता की। उसने ऑपरेशन थिएटर का शीशा तोड़कर खुद को जख्मी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed