फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur The DNA of the sexual assault victim son was matched with the accused twenty seven years ago the crime was executed

शाहजहांपुर: आरोपी से मैच हुआ दुष्कर्म पीड़िता के बेटे का डीएनए, 27 साल पहले दिया था वारदात को अंजाम

Wed, 06 Apr 2022 09:26 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 06 Apr 2022 09:26 PM IST
सार

महिला से 1994 में दो भाइयों ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसे एक दंपती को दे दिया गया। बच्चा बड़ा हुआ तब उसने मां से अपने पिता के बारे में पूछा तो उसे पूरी जानकारी हुई। इसके बाद उसने अपनी मां को कानून का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Shahjahanpur The DNA of the sexual assault victim son was matched with the accused twenty seven years ago the crime was executed
महिला से दुष्कर्म का मुकदमा 27 साल बाद हुआ दर्ज - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

लखनऊ निवासी एक महिला ने 27 साल बाद 2021 को दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात के वक्त पीड़िता की उम्र 12 साल थी। दुष्कर्म के बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया था। वारदात के सुबूत जुटाने के लिए आरोपियों से बेटे का डीएनए टेस्ट कराया गया। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर रही है।

विज्ञापन


चार मार्च 2021 को महिला ने कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने बताया था कि वर्ष 1994 में वह अपनी बहन व बहनोई के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहती थी। उनके बहनोई सरकारी नौकरी में थे, जबकि बहन प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। एक दिन मोहल्ले का नकी हसन उर्फ ब्लेडी ड्राइवर घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

आरोप है कि अगले दिन उसके भाई गुड्डू ने भी दुष्कर्म किया। पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने एक बेटे को जन्म दिया जिसे हरदोई के एक दंपती को दे दिया गया था। पीड़िता की शादी गाजीपुर के एक व्यक्ति के साथ कर दी गई थी। 10 वर्ष के बाद उसके पति को अतीत की जानकारी हुई तो उसने संबंध विच्छेद कर लिए। वहीं जब बेटा बड़ा हुआ तो वह अपनी मां के पास आ गया।

विज्ञापन

बेटे के कहने पर पीड़िता ने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए की पहल

पिता के बारे में बार-बार सवाल करने पर पीड़िता ने उसे सारी हकीकत बता दी। बेटे के कहने पर आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी नकी हसन और गुड्डू के खिलाफ सदर थाने में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। पीड़िता के बेटे का डीएनए टेस्ट कराया गया था। इसकी रिपोर्ट आ गई है।

विज्ञापन

एक आरोपी से मेल खा रहा बेटे का डीएनए

बेटे का डीएनए आरोपी नकी हसन से मैच कर रहा है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में साक्ष्य और गवाह नहीं थे इसलिए डीएनए परीक्षण कराया गया। आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed