{"_id":"62bad0e9030c754dc5543043","slug":"shahjahanpur-smuggler-arrested-with-1-25-kg-opium-accused-used-to-sell-from-farmers-to-outside","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: सवा किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, किसानों से लेकर बाहर बेचता था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: सवा किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, किसानों से लेकर बाहर बेचता था आरोपी
Tue, 28 Jun 2022 03:29 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 28 Jun 2022 03:29 PM IST
सार
जैतीपुर पुलिस थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार शाम वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगरिया खुर्द में सड़क किनारे बदायूं के दातागंज क्षेत्र निवासी वीरेन्द्र कुमार के कब्जे से एक किलो 250 ग्राम अफीम बरामद कर ली।
विज्ञापन
अफीम तस्कर वीरेंद्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जैतीपुर थाना क्षेत्र के नगरिया खुर्द में सोमवार शाम एक व्यक्ति को सवा किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जैतीपुर पुलिस थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार शाम वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगरिया खुर्द में सड़क किनारे ग्राम मानपुर त्रिलोक तालाब के आगे वीरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम नेता झुकसा थाना दातागंज, बदायूं के कब्जे से एक किलो 250 ग्राम अफीम बरामद हुई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी बदायूं के अफीम की खेती करने वाले किसानों से अफीम खरीद कर तस्करी करता था। एसपी एस. आनंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।