फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur: Shivling and human skeleton with idols found in the field

शाहजहांपुर : खेत में निकला मूर्तियों समेत शिवलिंग और मानव कंकाल, जुटे सैकड़ों लोग

Sun, 05 Sep 2021 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर ( परौर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर ( परौर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur: Shivling and human skeleton with idols found in the field
हैरानी में जुटी भीड़... - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के गांव अस्तोली में एक खेत की खोदाई के दौरान प्राचीन शिवलिंग, कई हवन कुंड, 11 छोटी-बड़ी मूर्तियां और एक मानव कंकाल निकला है। सूचना मिलते ही वहां सैकड़ों की भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गई। लोगों ने मूर्तियों को स्नान कराकर वहां पूजा अर्चना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक रुहेलखड विश्वविद्यालय बरेली से प्राचीन इतिहास विभाग के व्याख्याताओं की टीम ने अस्तोली जाकर मौके का निरीक्षण किया और खेत से निकली इन सभी चीजों का अध्ययन किया। वहां की मिट्टी आदि अन्य सामग्री पुरातात्विक अध्ययन के लिए अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


खेत मालिक दयाराम के अनुसार उनका खेत ढलवां होने के कारण फसलों की सिंचाई में दिक्कत होने के कारण उसे समतल कराने के लिए खोदाई किए जाने के दौरान यह सभी वस्तुएं निकलीं हैं। 24 अगस्त से खुदाई चल रही है। मूर्तियों पर अस्पष्ट भाषा में कुछ लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालिक के अनुसार वह इस स्थान पर मंदिर का निर्माण कराएंगे। इधर, थाना प्रभारी परौर संजय कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन जानकारी मिलने के बाद खेत से मिले मानव कंकाल की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed