{"_id":"6938658e4843471a0d054dbd","slug":"shahjahanpur-secured-the-first-position-in-the-state-in-igrs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-159937-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आईजीआरएस में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा शाहजहांपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आईजीआरएस में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा शाहजहांपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आईजीआरएस में दर्ज शिकायतों के निस्तारण में शाहजहांपुर ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। नवंबर माह की रैंकिंग में पुलिस विभाग भी पहले स्थान पर रहा है। अक्तूबर माह की रैंकिंग में जिला सातवें स्थान पर रहा था। इस बार छह अंकों की उछाल मारी है।
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बेहतर कार्य करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का लगातार उत्साहवर्धन किया जाता है। खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाता है।
नवंबर माह की रैंकिंग में पूर्णांक 140 में से 137 अंक प्राप्त हुए हैं। यह 97.86 प्रतिशत है। पीलीभीत को भी इतने ही अंक हासिल हुए हैं। डीएम ने बताया कि पहले स्थान पर बने रहने के लिए सतत प्रयासों की जरूरत है। पुलिस विभाग को भी आईजीआरएस में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले के 19 थानों ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है।