फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur's deputy jailer made a report in Lucknow

शाहजहांपुर के डिप्टी जेलर ने दर्ज कराई लखनऊ में रिपोर्ट

Sun, 06 Nov 2022 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur's deputy jailer made a report in Lucknow
पुवायां (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर जेल से इलाज को लखनऊ भेजे गए विशंभर की फरारी के मामले में डिप्टी जेलर की ओर से लखनऊ के चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फरार होने के दूसरे दिन विशंभर का शव इटौंजा क्षेत्र में पेड़ से लटकता पाया गया था।
विज्ञापन

हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में पुवायां थाना पुलिस ने विशंभर यादव का 31 जुलाई 2021 को चालान किया था। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया। बीमार रहने के कारण विशंभर का लखनऊ के चौक इलाके स्थित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के शताब्दी अस्पताल में इलाज चल रहा था। एक नवंबर की रात वह लघुशंका जाने की बात कहकर गायब हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला था।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जेल के डिप्टी जेलर सुरेंद्र कुमार गौतम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि लखीमपुर के थाना धौरहरा के गांव भौवापुर निवासी विशंभर यादव जेल में बंद था। पहले से चल रहे इलाज के सिलसिले में विशंभर यादव को 20 अक्तूबर को पीएसी जेल वार्डर अंकुर कुमार, अंकुर तोमर, टिंकू कुमार और जीतेश कुमार की अभिरक्षा में केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था। एक नवंबर को विशंभर अंकुर कुमार और अंकुर कुमार द्वितीय की लापरवाही से फरार हो गया। चौक थाना पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed