फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur run on the path of development

शाहजहांपुर दौड़ेगा विकास के पथ पर

Thu, 29 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur run on the path of development
Shahjahanpur run on the path of development - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को मैगलगंज-मोहम्मदी-पुवायां-बंडा-पूरनपूर के करीब 105 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने घोषणा की कि एक अक्तूबर से इसका निर्माण कार्य शुरू होगा और जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

गडकरी ने जिले को राष्ट्रीय महामार्ग की सौगात भी दी। उन्होंने कहा कि करीब दो हजार करोड़ की लागत से दिसंबर से हरदोई-शाहजहांपुर-पलिया से नेपाल सीमा तक राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण शुरू होगा। इसके बाद करीब एक हजार करोड़ की लागत से निगोही-तिलहर-जलालाबाद-अल्हागंज-फर्रुखाबाद एनएच के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि ये सभी सड़कें सीमेंटेड कंक्रीट की होंगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज, भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना और तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा की मांग वाली कई अन्य सड़कों को भी गडकरी ने सीआरएफ के तहत स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि यूपी में आठ हजार किमी लंबाई के  राजमार्ग हैं। इसे 15 हजार किमी तक बढ़ाना है। दो लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगी। 60 हजार करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल परिवहन पर सरकार का फोकस है। पहले चरण में गंगा नदी में वाराणसी से हल्दिया तक 1620 किमी लंबाई में जल परिवहन शुरू किया जा रहा है। दूसरे चरण में कानपुर से इलाहाबाद होकर वाराणसी तक काम शुरू होगा। दूसरे चरण के ही दौरान शाहजहांपुर में जलालाबाद-मिर्जापुर में नदियों में जल परिवहन पर काम शुरू होगा। कुल करीब 25 लाख करोड़ रुपये की लागत से जल परिवहन पर काम होना है जिसमें से साढ़े तीन लाख करोड़ का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व कृष्णाराज, निगोही के विधायक रोशनलाल, गंगाराम मिश्रा ने गडकरी को चांदी का मुकुट, राकेश मिश्रा ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। इससे पूर्व सुरेश खन्ना, बलवीर सिंह, डीपीएस राठौर, वीरेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, डॉ. सुधीर गुप्ता, बाबूराम गुप्ता, सत्यभान सिंह भदौरिया सहित कई नेताओं ने गडकरी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed