{"_id":"62c80840b68cc15b0358f72b","slug":"shahjahanpur-roommate-attacked-the-student-had-to-be-admitted-to-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: रूममेट ने छात्रा पर किया हमला, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: रूममेट ने छात्रा पर किया हमला, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
Fri, 08 Jul 2022 04:04 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 08 Jul 2022 04:04 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी निवासी 19 वर्ष छात्रा शहर के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती है। वह यहीं हॉस्टल में रहती भी है। बुधवार रात चाबी को लेकर रूममेट छात्रा से उसका विवाद हो गया। बताते हैं कि रूममेट ने उस पर हमला कर दिया। अब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है।
विज्ञापन
हॉस्टल में मारपीट में छात्रा घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के एक नर्सिंग कॉलेज में रूममेट ने छात्रा पर हमला कर दिया, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट लग गई। छात्रा की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी निवासी 19 वर्ष छात्रा शहर के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती है। वह यहीं हॉस्टल में रहती भी है। बुधवार रात चाबी को लेकर रूममेट छात्रा से उसका विवाद हो गया। बताते हैं कि रूममेट ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। हॉस्टल के स्टाफ ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पूरा एक दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद छात्रा को परिजन हालत सुधरने पर घर ले गए। इस मामले की सूचना ट्विटर के जरिए पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि छात्रा के परिजन कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन