{"_id":"620f8585ad27d6387f312f61","slug":"shahjahanpur-police-arrested-three-accused-including-one-woman-recovered-21-kg-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: पुलिस ने 21 किलो चरस की बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार, नेपाल से जुड़े हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: पुलिस ने 21 किलो चरस की बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार, नेपाल से जुड़े हैं तार
Fri, 18 Feb 2022 05:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 18 Feb 2022 05:13 PM IST
सार
शाहजहांपुर में पुलिस ने तीन आरोपियों से 21 किलो आठ सौ ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी मादक पदार्थ को सहारनपुर में डिलीवर करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों से 21 किलो आठ सौ ग्राम चरस बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, लखनऊ एसटीएफ, एसओजी और थाना सदर बाजार पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रोडवेज बस स्टैंड के पास आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अनीस, महेंद्र और शीतल शर्मा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 21 किलो आठ सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। अनीस सिद्घार्थनगर का रहने वाला है, जबकि महेंद्र भर नेपाल के कपिलवस्तु का निवासी है। गिरफ्तार महिला शीतल शर्मा भी नेपाल की रहने वाली है।
विज्ञापन
आरोपी मादक पदार्थ को सहारनपुर में डिलीवर करने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी एस आनंद ने बताया कि तस्कर नेपाल के ढाटा नाम के व्यक्ति से चरस लेकर आ रहे थे। पूछताछ के आधार पर आरोपियों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का पता लगाकर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन