फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur players defeated teams from eight districts

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने आठ जिलों की टीमों को दी शिकस्त

Fri, 27 Jun 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 27 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur players defeated teams from eight districts
शाहजहांपुर। आठ जिलों के खिलाड़ियों को पछाड़कर शाहजहांपुर की टीम ने भारत इंटर कॉलेज की प्रथम वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिला खेल अधिकारी का दावा है कि कबड्डी में टीम ने पहली बार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

जिले से परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 22 जून को भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा में प्रतिभाग किया। इसमें पीलीभीत, बरेली, बदायूं, सहारनपुर आदि के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। पहले मुकाबले में शाहजहांपुर ने चैनी को हराया। सेमीफाइनल में बरेली को 20-13 से शिकस्त दी। फाइनल में 28-19 से पीलीभीत को परास्त किया।
विज्ञापन

कबड्डी कोच निशांत कुमार के निर्देशन में सईम, सदीम, फैज, आनंद, फैजान, अंकित और सूर्यांश ने शानदार प्रदर्शन करके जिले को गौरवान्वित किया। टीम को ट्रॉफी के साथ 5,100 रुपये की देकर सम्मानित किया गया। टीम के लौटने पर साथी खिलाड़ियों ने फूलमाला पहनाकर विजेताओं का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि टीम ने पहली बार जीत दर्ज करके कीर्तिमान रचा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रोत्साहन समिति के तहत कोच की नियुक्ति के बाद टीम ने बरेली में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed