फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur people protest for protect the rights of minorities in Bangladesh

शाहजहांपुर में प्रदर्शन: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए भरी हुंकार, सैकड़ों लोग जुटे

Wed, 04 Dec 2024 05:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Dec 2024 05:08 PM IST
सार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से लोगों में आक्रोश है। इसके विरोध में तमाम संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहांपुर के जीआईसी मैदान में बुधवार को जुटे सैकड़ों लोगों ने विरोध जताया। 

विज्ञापन
Shahjahanpur people protest for protect the rights of minorities in Bangladesh
शाहजहांपुर के जीआईसी मैदान में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान में बुधवार को मानव अधिकार मंच की ओर से जनसभा में आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए हुंकार भरी। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

विज्ञापन


खिरनीबाग मैदान में सैकड़ों लोग एकत्र हुए। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद ने कहा कि भारत से ही बांग्लादेश को चावल, बिजली जैसी मूलभूत वस्तुओं की आपूर्ति की जाती है। समय-समय पर भारत ही बांग्लादेश को सैन्य प्रशिक्षण देता है। ऐसे में वहां की सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर कदम न उठाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। 
विज्ञापन


बरेली हादसा: गूगल मैप पर आंख बंदकर न करें भरोसा, 10 दिन के अंदर हुई दूसरी घटना; बरतें ये सावधानी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियों के लोगों को संभल की हिंसा में मारे गए लोगों के लिए तो दर्द होता है लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं के मारे जाने पर कुछ कहने को तैयार नहीं होते हैं। अन्य वक्ताओं ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के हनन पर चिंता जताते हुए उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इस दौरान सपना मैसी, डॉ. विजय पाठक, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, डॉ. गौरव मिश्र, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed