फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur News Youth dies due to drowning in flood water

Shahjahanpur: बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 14 Oct 2022 04:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 14 Oct 2022 04:48 PM IST
सार

गर्रा नदी में जलस्तर बढ़ने पर गांव के नजदीक बाढ़ का पानी आ गया है। पैर फिसलने से बाढ़ के पानी में कुणाल डूब गया। उसके साथी सुनील ने काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

विज्ञापन
Shahjahanpur News Youth dies due to drowning in flood water
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव धन्योरा निवासी जगदीश का पुत्र कुणाल (18) शुक्रवार को गर्रा नदी के बाढ़ के पानी में डूब गया। घास काटकर घर लौटते समय उसका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। करीब एक घंटे के बाद उसे तलाश कर निकाला गया।

विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता जगदीश ने बताया कि उसने दो भैंस पाल रखी हैं। उन्हीं के लिए घास लेकर पूर्वाह्न 11 बजे कुणाल लौट रहा था। गर्रा नदी में जलस्तर बढ़ने पर गांव के नजदीक बाढ़ का पानी आ गया है। पैर फिसलने से बाढ़ के पानी में कुणाल डूब गया। उसके साथी सुनील ने काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। स्थानीय गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed