फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Municipal Corporation Bjp candidate Arvind won in by-election

शाहजहांपुर नगर निगम: हयातपुरा उपचुनाव में अरविंद 401 मतों से जीते, पार्षद बनने पर भाजपाइयों ने दी बधाई

Thu, 19 Dec 2024 02:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 02:05 PM IST
सार

शाहजहांपुर के वार्ड नंबर 12 में पार्षद पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरविंद गुप्ता ने जीत दर्ज की है। बृहस्पतिवार को उपचुनाव के नतीजे घोषित किए गए। 

विज्ञापन
Shahjahanpur Municipal Corporation Bjp candidate Arvind won in by-election
विजयी निशान दिखाते अरविंद गुप्ता (बीचे में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 12 हयातपुरा में पार्षद पद के लिए उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। इसमें भाजपा प्रत्याशी अरविंद गुप्ता 401 मतों से विजयी रहे। उनको कुल 1355 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंदी दुर्गेश कुमार गुप्ता को 954 वोट मिले। तीसरे स्थान पर सुधा देवी को 373 और चौथे नंबर पर रहे सत्यनारायण ने 131 मत पाए। इसके अलावा नोटा को 24 वोट मिले। 

विज्ञापन


इस तरह से पार्षद के उपचुनाव में कुल 2837 वोट पड़े। जिनकी मतगणना छह राउंड में पूरी की गई। पहले राउंड में बूथ नंबर एक की मतगणना के दोरान अरविंद गुप्ता आगे रहे, दूसरे राउंड में बूथ संख्या दो के वोट गिने जाने पर दुर्गेश ने बढ़त बनाई लेकिन तीसरे राउंड से अरविंद फिर आगे हो गए और अंतिम छठे राउंड तक बढ़त बनाए रहे। अंतिम नतीजों में उन्होंने 401 मतों से जीत दर्ज की। अरविंद की जीत पर भाजपाइयों ने ढोल नगाड़े बजाकर खुशी मनाई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed