Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur Markets decked for dhanteras

शाहजहांपुर: धनतेरस पर धनवर्षा की आस में सजे बाजार, ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर

Thu, 05 Nov 2026 04:14 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Nov 2026 04:14 PM IST
सार

धनतेरस के लिए शहर के बाजार पूरी तरह सज गए हैं। दुकानदारों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की दुकानों पर विशेष तैयारियां की गई हैं। सोने-चांदी के आभूषणों, सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों का स्टॉक तैयार है। 

विज्ञापन
Shahjahanpur Markets decked for dhanteras
बाजार में सजावट के सामान से सजी दुकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में धनतेरस पर खरीदारी के लिए शहर के बाजार पूरी तरह सज गए हैं। सराफा बाजार से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, फर्नीचर और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। दुकानदारों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

विज्ञापन


विज्ञापन


शहर के सदर बाजार, चौक, बहादुरगंज, केरूगंज, जलालनगर समेत प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया है। सराफा कारोबारियों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों का स्टॉक तैयार किया है। वहीं, बर्तन की दुकानों पर पीतल, तांबा और स्टील के बर्तनों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। डिनर सेट भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस पर बर्तन और सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसी को देखते हुए बाजार में चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पूजा सामग्री की मांग बढ़ने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल और अन्य घरेलू उपकरणों की खरीदारी को लेकर दुकानदारों ने विशेष ऑफर दिए हैं। वाहन एजेंसियों पर भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बुकिंग की जा रही है।

इन बाजारों में रहेगी अधिक रौनक
धनतेरस पर सराफा और बर्तन बाजार के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, कपड़ा, मिठाई, फर्नीचर और सजावटी सामान की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। घरों को सजाने के लिए झालर, रंगीन लाइट, दीये, मोमबत्ती और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी खरीदारी होगी। मिठाई और ड्राई फ्रूट की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है।

Trending Videos

दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद
त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। दुकानदारों का कहना है कि धनतेरस से दीपावली तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहता है। इस दौरान सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर घरेलू जरूरत के सामान तक की बिक्री होती है।

बर्तन व्यापारी राजेश गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले पीतल, तांबा पर प्रति किलो दो गुना रेट इजाफा हुआ है। फैंसी उत्पादों पर प्रति पीस की बढ़ोतरी हुई है। फिर भी बड़े कारोबार की उम्मीद है। बाजार में बर्तनों की लंबी रेंज आई है।

सराफा व्यापारी विनोद गुप्ता ने बताया कि सोने और चांदी के दामों में पिछले कुछ महीने के मुकाबले कमी आई है। रेट कम होने से ग्राहकों के लिए काफी खास मौका आया है। महंगाई के चलते व्यापारी हल्के और फैंसी जेवरों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed