{"_id":"6af769f171ee962b1204eebd","slug":"shahjahanpur-king-registers-a-win-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-189896-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सुंदरम की 60 रनों की पारी के दम पर शाहजहांपुर किंग ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सुंदरम की 60 रनों की पारी के दम पर शाहजहांपुर किंग ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज के मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहजहांपुर किंग ने सीसीए अकादमी को तीन विकेट से हरा दिया। विजयी टीम की ओर से सुंदरम मिश्रा ने 60 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने खराब शुरुआत के बाद संयमित बल्लेबाजी कर टीम को जीत तक पहुंचाया।
जीएफ कॉलेज मैदान पर सीसीए अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 10 विकेट खोकर 140 रन बनाए। कप्तान निर्मय यादव ने 15, अंशदीप ने 23, गोपाल ने 26 और देवा ने 21 रनों का योगदान दिया। शाहजहांपुर किंग के कप्तान यश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में 31 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर किंग की शुरुआत खराब रही। शुरुआती छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। इसके बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुंदरम मिश्रा ने 11 चौकों की मदद से 60 रन बनाए। विकेटकीपर सार्थक कुशवाहा ने 27 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। टीम ने सात विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
सीसीए अकादमी की ओर से आदित्य राठौर और सोरन सिंह ने दो-दो विकेट लिए। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें बेहतर अवसर देने के लिए टूर्नामेंट के तहत मैच करा रहे हैं।
-- -- -- -- -
टीमें नहीं पहुंचने से क्रिकेट मैच निरस्त, आज होगा
शाहजहांपुर। कैंट क्रिकेट क्लब की ओर से शुक्रवार सुबह जीएफ कॉलेज के मैदान पर आयोजित होने वाला क्रिकेट मैच टीमें नहीं पहुंचने के कारण निरस्त कर दिया गया। आयोजक मोहम्मद नईम खां ने बताया कि अब यह मैच शनिवार को आयोजित किया जाएगा। संवाद