Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Some shone in the field of acting, while others made their mark on the sports arena.

Shahjahanpur News: कोई अभिनय में चमका तो किसी ने खेल के मैदान पर लहराया परचम

Sat, 14 Nov 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Some shone in the field of acting, while others made their mark on the sports arena.
तनिष्का सक्सेना।
शाहजहांपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। जिले के बच्चे अपनी मेहनत और लगन से इस बात को साबित कर रहे हैं। कोई अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में पहचान बना रहा है तो कोई क्रिकेट और शतरंज में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। वहीं, कुछ बच्चे विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोग कर समस्याओं का समाधान तलाश कर रहे हैं। बाल दिवस पर ऐसे ही प्रतिभाशाली बच्चों की उपलब्धियां दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा बन सकती हैं।
विज्ञापन

--
तनिष्का ने अभिनय में बनाई पहचान

केंद्रीय विद्यालय-2 की छात्रा तनिष्का ने अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। वरिष्ठ रंगकर्मी अंकित सक्सेना की बेटी तनिष्का ने फिल्म ‘कुर्ता’ में फरा का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है। निर्देशक धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया की इस फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से शाहजहांपुर में हुई है। हाल ही में विंध्य इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। तनिष्का ने अपने सहज और प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

--
आर्यन ने क्रिकेट में मैदान पर दिखाया कमाल

मधवामई गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के बेटे आर्यन ने क्रिकेट में छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। दस वर्षीय आर्यन अब तक करीब सात शतक लगा चुके हैं और जिला स्तर पर चार हजार रन बना चुके हैं। वह गुर्जर क्रिकेट अकादमी में कोच अभय सिंह से प्रशिक्षण ले रहे हैं। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हुए एक मैच में पांच विकेट लेकर सबको चौंका दिया था। उत्तराखंड के काशीपुर और हरियाणा में भी उनके प्रदर्शन की सराहना हुई। आर्यन का सपना भारतीय क्रिकेट टीम में खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्पर्श ने दिखाई वैज्ञानिक सोच

जलालाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेना के कक्षा सात के छात्र स्पर्श कुमार ने वैज्ञानिक सोच से सबको प्रभावित किया है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026-27 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने गन्ने की कटाई के लिए कम लागत वाला सहायक उपकरण तैयार किया। इसके चयन के बाद अब वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रभारी प्रधानाध्यापक विवेक कुशवाहा ने बताया कि उपकरण से एक मिनट में 15 से 20 गन्नों की कटाई की जा सकती है। इसे पेटेंट कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।

--
शतरंज में ईशांक बना चैंपियन

कर्नल अकादमी में केजी के छात्र ईशांक यादव ने महज छह साल की उम्र में शतरंज में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने रुद्रपुर इंटरनेशनल फिडे रेटेड टूर्नामेंट के अंडर-8 आयु वर्ग में चैंपियन बनकर जिले का नाम रोशन किया है। शतरंज एसोसिएशन के सचिव विपिन अग्निहोत्री के अनुसार, ईशांक की पांच साल की उम्र में क्लासिकल रेटिंग 1589 और चार साल की उम्र में रैपिड रेटिंग 1416 पहुंच गई थी। वर्ष 2026 में नागपुर में हुई नेशनल अंडर-7 प्रतियोगिता में उन्होंने 74वीं रैंक हासिल की। उन्हें कोच आयुष सक्सेना प्रशिक्षण दे रहे हैं। ईशांक की मां डॉ. दीप्ति ओसीएफ अस्पताल में सीएमओ और पिता डॉ. अजय कुमार देवरिया में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।

तनिष्का सक्सेना।

तनिष्का सक्सेना।

तनिष्का सक्सेना।

तनिष्का सक्सेना।

तनिष्का सक्सेना।

तनिष्का सक्सेना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed