फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur got only 15 teachers...two joined

Shahjahanpur News: मात्र 15 शिक्षक ही शाहजहांपुर को मिले...दो ने किया ज्वाइन

Tue, 24 Jun 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur got only 15 teachers...two joined
शाहजहांपुर। अंतरजनपदीय तबादले में रिक्त पदों के सापेक्ष जनपद को मात्र 15 शिक्षक ही मिले हैं। इनमें दो ने बीएसए कार्यालय में पहुंचकर ज्वाइन कर लिया है। शेष के आने का इंतजार किया जा रहा है। उन्हें स्कूल आवंटन को लेकर परिषद से अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

नौ जून को परिषद से जारी सूची में रिक्त पदों की संख्या दर्शायी गई थी। सूची में प्राथमिक स्कूलों में 1035, उच्च प्राथमिक में 1204 सहायक अध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 398 प्रधानाध्यापकों के आने की मंजूरी मिली है। जबकि जनपद से तबादले पर जाने वालों की संख्या शून्य रखी गई थी।
विज्ञापन

इतनी बड़ी तादाद में शिक्षकों के रिक्त पदों पर दूसरे जिलों से आने की संभावना पर अधिकारी खुश थे। उन्हें उम्मीद थी कि बड़े पैमाने पर शिक्षकों के आने पर स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर हो सकेगी। लेकिन अंतर जनपदीय तबादले हुए तो उसकी सूची को देखकर मायूसी छा गई है। प्रदेश में 530 शिक्षकों के तबादले में जनपद को मात्र 15 शिक्षक ही मिले हैं। इनमें बरेली, सोनभद्र, मथुरा समेत कई जिलों के शिक्षकों को यहां आने का मौका मिला है। इनमें दो ने सोमवार की शाम तक ज्वाइन कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अंतरजनपदीय तबादले में 15 शिक्षक ही मिले थे। रिक्त पदों के सापेक्ष जिसने जनपद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया होगा। उसका जनपद में तबादला किया है।
सुरेंद्र मौर्या, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed