{"_id":"62ded6c6b5f97e3bb3444583","slug":"shahjahanpur-girl-reached-lover-house-at-night-in-puwayan-got-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: पुवायां क्षेत्र में रात में प्रेमी के घर पहुंची युवती, सुबह मंदिर में हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: पुवायां क्षेत्र में रात में प्रेमी के घर पहुंची युवती, सुबह मंदिर में हुई शादी
Mon, 25 Jul 2022 11:15 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:15 PM IST
सार
रविवार रात युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। युवक के परिवारवालों ने युवती के परिजन को जानकारी दी तो मौके पर आए युवती के परिजन उसे घर ले जाने का प्रयास करते रहे लेकिन युवती ने मना कर दिया। बाद में पंचायत में दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने कराई प्रेमी युगल की शादी
विस्तार
परिवार के लोगों के शादी से इन्कार करने पर युवती प्रेमी के घर जा पहुंची। मामला थाने तक आया लेकिन तहरीर नहीं दी गई। बाद में पंचायत के बाद एक मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले की चर्चा हुई तो युवक के परिवार के लोग शादी को तैयार हो गए लेकिन युवती के परिजन ने शादी से मना कर दिया। युवती पर निगाह भी रखी जाने लगी।
विज्ञापन
रविवार रात युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। युवक के परिवारवालों ने युवती के परिजन को जानकारी दी तो मौके पर आए युवती के परिजन उसे घर ले जाने का प्रयास करते रहे लेकिन युवती ने मना कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस दोनों को थाने ले आई। जांच में युवक और युवती बालिग पाए गए। युवती के परिजन भी थाने आ गए। युवती ने साफ कह दिया कि वह प्रेमी युवक से शादी करेगी और उसके साथ ही जाएगी। कई घंटे तक चली पंचायत के बाद दोनों परिवार शादी को सहमत हो गए।
इसके बाद एक मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को माला पहना दी। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि दोनों के परिवार शादी के लिए राजी थे। इसीलिए दोनों को छोड़ दिया गया। जानकारी में आया है कि उन्होंने कहीं शादी कर ली है।