{"_id":"600e8f9157823600353996b6","slug":"shahjahanpur-entered-into-bank-of-baroda-tried-to-break-atm-and-reach-locker","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा में घुसे चोर, एटीएम तोड़ने और लॉकर तक पहुंचने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बैंक ऑफ बड़ौदा में घुसे चोर, एटीएम तोड़ने और लॉकर तक पहुंचने की कोशिश
Mon, 25 Jan 2021 02:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
bank of baroda ATM
- फोटो : अमर उजाला
रविवार रात कांट थाना क्षेत्र के सरथौली गांव में स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में दीवार पर लगे एग्जास्ट फैन के रास्ते अंदर पहुंचे चोरों ने एटीएम तोड़ने और लॉकर तक पहुंचने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक चोर कैश तक नहीं पहुंच सके हैं। हालांकि पुलिस किसी को बैंक के अंदर नहीं जाने दे रही है।
विज्ञापन
कांट थाना क्षेत्र के सरथौली गांव में बैंक आफ बड़ौदा की शाखा है। रविवार रात करीब दस बजे चोर बैंक के चैनल के पास की दीवार पर लगे एग्जास्ट फैन को हटाकर अंदर घुस गए। चोरों ने अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। चोरों ने बैंक के अंदर स्थित एटीएम को तोड़ने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे।
विज्ञापन
चोरों ने बैंक के लॉकर तक पहुंचने के लिए मोटी दीवार को भी काटने की कोशिश की। दीवार काफी मोटी होने से चोर सफल नहीं हो सके। कुछ हाथ न लगने पर चोर वापस चले गए। सोमवार सुबह करीब दस बजे जब बैंक कर्मचारी चैनल खोलकर अंदर घुसे तो उन्हें वारदात की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
कांट थाने के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि चोरों ने चोरी की कोशिश की है लेकिन तिजोरी तक पहुंचने या एटीएम से कैश ले जाने में सफल नहीं हो सके हैं। बैंक मैनेजर मनीष सिंह पठानिया ने बताया कि रीजनल आफिस की टीम पहुंचने पर विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकेगी। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। चोर कैश तक नहीं पहुंच सके हैं।