{"_id":"632821419d78bf09bd20ae03","slug":"shahjahanpur-engine-separated-from-kisan-express-stirred-up-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: किसान एक्सप्रेस से अलग हो गया इंजन, यात्रियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: किसान एक्सप्रेस से अलग हो गया इंजन, यात्रियों में मचा हड़कंप
Mon, 19 Sep 2022 01:28 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:28 PM IST
सार
फिरोजपुर से चलकर धनबाद जाने वाली 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस (किसान एक्सप्रेस) सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मीरानपुर कटरा स्टेशन से आगे निकली थी तभी उसका इंजन अलग हो गया।
विज्ञापन
किसान एक्सप्रेस से अलग हो गया इंजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करीब 80 की रफ्तार से दौड़ रही गंगा-सतलुज एक्सप्रेस सोमवार सुबह मीरनपुर कटरा और तिलहर रेलवे स्टेशन के बीच दो हिस्सों में बंट गई। कपलिंग खुलने के कारण इंजन करीब दो किलोमीटर आगे निकल गया, बाकी सभी डिब्बे पीछे रह गए। इसका पता चलने पर ट्रेन में सवार लगभग दो हजार सवारियों के बीच खलबली मच गई। बाद में इंजन रोककर डिब्बे जोड़ने के बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।
विज्ञापन
फिरोजपुर से चलकर धनबाद जाने वाली 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस बरेली से 50 मिनट देरी से सुबह 6:23 बजे चली। करीब सवा सात बजे मीरानपुर कटरा स्टेशन से आगे निकली थी तभी उसका इंजन अलग हो गया। गार्ड अशोक कुमार से पता चलने पर चालक महमूद आलम ने ब्रेक लगाए, तब तक इंजन दो किमी आगे मलूकापुर गांव तक पहुंच चुका था।
विज्ञापन
वहीं, बाकी डिब्बे करीब छह सौ मीटर दौड़ने के बाद रुके। ट्रेन दो हिस्सों में बंटने का पता चलने का यात्री नीचे उतर आए। कंट्रोल रूम को जानकारी देने के बाद चालक ने धीरे-धीरे कर इंजन को पीछे लाकर वापस डिब्बों से जोड़कर करीब 20 मिनट बाद आगे बढ़ाया। ट्रेन 7:45 बजे तिलहर रेलवे स्टेशन पहुंची। शाहजहांपुर स्टेशन पहुंचने पर तकनीकी स्टाफ चेक किया तो ट्रेन हरदोई रवाना हो सकी।
विज्ञापन