फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur DNA of sexual assault victim son matched with accused twenty seven years after crime

Shahjahanpur: सामूहिक दुष्कर्म के बाद जन्मे बेटे ने 27 साल बाद मां से दर्ज करवाया मुकदमा, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2022 12:37 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 04 Aug 2022 12:37 PM IST
सार

तीन माह पहले लखनऊ की महिला ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि 1994 में वह शाहजहांपुर में अपनी बहन के घर रहती थी। इस दौरान मोहल्ले के मोहम्मद रजी और गुड्डू ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
Shahjahanpur DNA of sexual assault victim son matched with accused twenty seven years after crime
सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी 27 साल बाद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सदर बाजार में लखनऊ की महिला द्वारा 27 साल के बाद दर्ज कराई गई सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी गुड्डू उर्फ मोहम्मद रजी को गिरफ्तार कर लिया। वह हैदराबाद से अपने घर लौटकर आया था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने ईदगाह के पास से उसे हिरासत में लिया। तीन माह पहले लखनऊ की महिला ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि 1994 में वह शाहजहांपुर में अपनी बहन के घर रहती थी। इस दौरान मोहल्ले के मोहम्मद रजी और गुड्डू ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


उसने बताया था कि उसके बहनोई का ट्रांसफर होने के बाद वह यहां से चली गई। उसके पुत्र ने जन्म लिया। पुत्र को हरदोई के एक दंपती को देकर उसने लखनऊ के एक व्यक्ति से शादी कर ली थी, लेकिन उसके बीते हुए कल के बारे में पति को पता लगने पर उसने छोड़ दिया। इस बीच बेटा भी उनके पास आकर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के कहने पर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने डीएनए टेस्ट के आधार पर 27 साल के बाद केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी रजी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी वांछित चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed