फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur defeated Hardoi to reach the semi-finals, and Bareilly also won.

Shahjahanpur News: हरदोई को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा शाहजहांपुर, बरेली भी जीता

Tue, 09 Dec 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur defeated Hardoi to reach the semi-finals, and Bareilly also won.
शाहजहांपुर में कृभको खाद फैक्टरी मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोज
शाहजहांपुर। स्व.प्रेमधर पाठक मेमोरियल अंडर-19 राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में शाहजहांपुर ने हरदोई को नौ रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में बरेली ने लखीमपुर को मात दी।
विज्ञापन

कृभको खाद फैक्टरी के मैदान पर शाहजहांपुर ने हरदोई को 9 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहजहांपुर ने 24 ओवर में सभी विकेट होकर 165 रन बनाए। शिवेंद्र ने 44, जैद ने 23, अनन्य और दीपांशु ने 17-17 रन बनाए।
विज्ञापन

हरदोई की ओर से सुखदेव यादव ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई की टीम 25 ओवरों में 156 रन बनाकर आउट हो गई। विशाल राज ने 69, तन्मय ने 23 रन बनाए। शाहजहांपुर की ओर से आकर्षित और अनन्य ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच विशाल राज को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में बरेली ने लखीमपुर को 22 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए बरेली ने सभी विकेट होकर 122 रन बनाए। कुशाग्र ने 34 रनों का योगदान दिया। लखीमपुर की टीम सौ रन बनाकर आउट हो गई। आशुतोष गौरव ने 52 रनों की पारी खेली। बरेली की ओर से आदर्श ने चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अंपायरिंग सुशील मल्होत्रा, फरीद खान, स्कोरिंग आकाश ने की। इस मौके पर विवेक मल्होत्रा, आनंद पाठक, वत्सल, फिरोज खान, अजय शर्मा, प्रतेश, अभय गुर्जर, इरफान खान, अमित चौधरी, मनोज यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed