{"_id":"632d71d3cf3ab7232f05ae6e","slug":"shahjahanpur-criminal-aaditya-rana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: बदमाश आदित्य राणा पुलिस के लिए बना सिरदर्द, गिरफ्तारी को लेकर एडीजी ने बनवाई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: बदमाश आदित्य राणा पुलिस के लिए बना सिरदर्द, गिरफ्तारी को लेकर एडीजी ने बनवाई टीम
Fri, 23 Sep 2022 02:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:58 PM IST
सार
शाहजहांपुर थाना आरसी मिशन क्षेत्र के होटल रेड चिली से भागे शातिर अपराधी आदित्य राणा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। ढाई लाख के इनामी आदित्य राणा की गिरफ्तारी को लेकर एडीजी ने संयुक्त टीम बनवाई है।
विज्ञापन
up police demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर थाना आरसी मिशन क्षेत्र के होटल रेड चिली से भागे शातिर अपराधी आदित्य राणा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। अब एडीजी के निर्देश पर बिजनौर व शाहजहांपुर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि ढाई लाख के इनामी राणा को पकड़ने के लिए एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर आरसी मिशन और एसओजी को शामिल किया गया है।
23 अगस्त की रात बिजनौर में पेशी के बाद लखनऊ लौटते समय आदित्य राणा पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। आदित्य पर बिजनौर, लखनऊ और मुरादाबाद समेत कई जिलों में 42 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी में एसटीएफ को लगाया गया था। एक महीना बीतने के बाद भी राणा के हत्थे नहीं चढ़ने पर एडीजी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। शाहजहांपुर और बिजनौर जिले की संयुक्त टीम बनाई गई है। एक बार फिर से पुलिस नए सिरे से तफ्तीश शुरू करेगी। दोनों जिलों के एसपी टीम का मार्गदर्शन करेंगे। शातिर अपराधी आदित्य राणा के भागने के बाद बिजनौर में उसके होने की सबसे ज्यादा संभावना थी। जिसके चलते मुकदमे के वादी और गवाहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी