फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur: College manager s husband accused of sexual assault victim teacher missing

Shahjahanpur: कॉलेज प्रबंधक के पति पर दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता शिक्षिका लापता

Wed, 27 Jul 2022 10:41 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 27 Jul 2022 10:41 PM IST
सार

शिक्षिका के पिता का आरोप है कि प्रबंधक का पति उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर स्कूल कार्य के बहाने शाहजहांपुर लेकर आया। वहां डरा-धमका कर दुष्कर्म किया, साथ ही वीडियो भी बना लिया। आरोपी की धमकी से दहशत में आई शिक्षिका ने घर में कुछ नहीं बताया। आरोप है कि इसके बाद उसका लगातार शारीरिक शोषण किया जाता रहा।

विज्ञापन
Shahjahanpur: College manager s husband accused of sexual assault victim teacher missing
कॉलेज प्रबंधक पर शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल के प्रबंधक के पति के खिलाफ शिक्षिका से दुष्कर्म और अपहरण करने की एफआईआर दर्ज की गई है। प्रबंधक का पति शिक्षक नेता है।

विज्ञापन


शिक्षिका और शिक्षक नेता का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता लापता है। पीड़िता के पिता ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में संचालित विद्यालय में एक युवती पढ़ाने आती थी। शिक्षिका के पिता का आरोप है कि प्रबंधक का पति उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर स्कूल कार्य के बहाने शाहजहांपुर लेकर आया। वहां डरा-धमका कर दुष्कर्म किया, साथ ही वीडियो भी बना लिया। किसी को कुछ बताने पर पूरे परिवार को जान से मरवा देने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी की धमकी से दहशत में आई शिक्षिका ने घर में कुछ नहीं बताया। आरोप है कि इसके बाद उसका लगातार शारीरिक शोषण किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने एसपी एस. आनंद को बताया कि मंगलवार शाम छह बजे बेटी ने परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी। वह शिकायत लेकर आरोपी के पास गए तो उन्हें भी धमकाया गया। बुजुर्ग पिता घर लौटा और सुबह बेटी के साथ थाने जाकर रिपोर्ट लिखाने की तैयारी कर ली। बुधवार सुबह परिजन जागे तो शिक्षिका घर से गायब थी। पीड़ित ने थाने पर पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी।


इसके बाद एसपी एस. आनंद से मुलाकात कर उन्हें पूरी जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर तिलहर थाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 366 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। युवती शहर के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। खुद पढ़ने के साथ ही छात्रा स्कूल में पढ़ाती भी थी।

पीड़ित पिता की तहरीर पर तिलहर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की की तलाश पुलिस कर रही है। उसके मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
- संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed