{"_id":"6a57e8b5068932bbd407a74a","slug":"shahjahanpur-clinched-the-championship-title-in-the-womens-category-while-bareilly-won-it-in-the-mens-category-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179088-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला वर्ग में शाहजहांपुर और पुरुष वर्ग में बरेली ने झटका चैंपियन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला वर्ग में शाहजहांपुर और पुरुष वर्ग में बरेली ने झटका चैंपियन का खिताब
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज के मैदान पर शाहजहांपुर की टीम को पुरस्कृत करते डीआईजी अजय साहनी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। बरेली जोन की 74 वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में शाहजहांपुर और पुरुष वर्ग में बरेली ने जीत दर्ज की। विजेताओं को डीआईजी ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
जीएफ कॉलेज के मैदान पर सुबह महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला शाहजहांपुर और बरेली के मध्य खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित समय तक टीमों ने एक-एक गोल किया। मैच ड्रा होने पर पेनाल्टी शूटआउट के जरिये निर्णय आया। इसमें शाहजहांपुर की टीम ने 2-0 से विजय प्राप्त कर ली।
शाम को पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला शाहजहांपुर और बरेली की टीम के मध्य हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया। पेनाल्टी शूटआउट में बरेली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से विजय प्राप्त कर पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप अपने नाम की। इससे पहले डीआईजी अजय कुमार साहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान एसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
नरेंद्र व सुधा बनीं सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। पुरुष वर्ग में रामपुर जिले के खिलाड़ी नरेंद्र सिंह को प्रतियोगिता के दौरान सर्वाधिक छह गोल करने के लिए पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब प्रदान किया गया। महिला वर्ग में शाहजहांपुर की खिलाड़ी सुधा रावत को दो गोल करने पर उन्हें भी यही खिताब दिया गया।