फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur: BJP State President Chowdhary warnes potential candidate in municipal elections

Shahjahanpur: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने चेताया- संभावित प्रत्याशी लिखकर किया प्रचार तो कट जाएगा टिकट

Sat, 29 Oct 2022 11:23 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 29 Oct 2022 11:23 PM IST
सार

शनिवार रात रेती रोड स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जिलास्तरीय पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी व्यक्ति को टिकट का आश्वासन नहीं देना है। वरिष्ठ नेता जिसे बोल देंगे, उसका टिकट फाइनल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Shahjahanpur: BJP State President Chowdhary warnes potential candidate in municipal elections
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के संबंध में पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी करने वाले पदाधिकारियों को अनुशासन में रहने की जरूरत है। कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता संभावित प्रत्याशी लिखवाकर पोस्टर बैनर न लगवाए। उनकी जानकारी में आने पर टिकट कट जाएगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में विद्रोह की स्थिति को रोकना जिले के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


शनिवार रात रेती रोड स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जिलास्तरीय पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी व्यक्ति को टिकट का आश्वासन नहीं देना है। वरिष्ठ नेता जिसे बोल देंगे, उसका टिकट फाइनल कर दिया जाएगा। 33 मिनट के भाषण के दौरान चौधरी ने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायतों में बेहतर रणनीति के साथ चुनाव लड़ना होगा। यही कार्यकर्ताओं के लिए चुनौती है।
विज्ञापन


चौधरी ने चुनाव प्रबंधन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी नगर निगमों में मंत्री व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं व नगर पालिकाओं के लिए पूर्व मंत्री व प्रदेश स्तरीय नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में गठबंधन के बाद भी नहीं रोक पाए विरोधी विजय रथ

भूपेंद्र चौधरी ने 2019 के लोकसभा चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में दो बड़े राजनीतिक दल एक हो गए। पश्चिम का बड़ा दल कहा जाने वाला राष्ट्रीय लोक दल भी उनके साथ था। उसके बाद भी प्रदेश की जनता ने 80 प्रतिशत सीटें भाजपा की झोली में डाल दीं, साथ ही अकेले भाजपा को 50 प्रतिशत वोट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed