फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur accident accused dumper driver arrested

Shahjahanpur Accident: 12 श्रद्धालुओं की जान लेने वाला डंपर चालक गिरफ्तार, बोला- झपकी आने से हुआ हादसा

Tue, 28 May 2024 08:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 May 2024 08:49 AM IST
सार

Shahjahanpur Accident Update News: श्रद्धालुओं की बस को टक्कर मारने के आरोपी डंपर चालक को खुटार क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ लिया। हादसे के बाद वह पुलिस के डर से घर नहीं गया था और रिश्तेदारों के यहां चला गया था। सोमवार को वह खुटार से कहीं जाने को था। इस बीच पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
Shahjahanpur accident accused dumper driver arrested
shahjahanpur accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में शनिवार रात खुटार कस्बे के नजदीक श्रद्धालुओं से भरी बस को टक्कर मारकर 12 लोगों की जान लेने वाले डंपर चालक भीमसेन को पुलिस ने पकड़ लिया। हादसे के बाद वह रिश्तेदारी में छुपा हुआ था। भीमसेन ने भी झपकी आने से हादसा होने की बात कही, यह आशंका पहले से ही जताई जा रही थी।

विज्ञापन


सीओ पंकज पंत ने बताया कि पीलीभीत के जहानाबाद के मोहल्ला जोशी निवासी भीमसेन को सोमवार शाम पकड़ा गया। पूछताछ में भीमसेन ने बताया कि वह बजरी भरा डंपर लेकर खुटार से गोला के लिए निकला था। झपकी आने से हादसा हो गया। उसने बताया कि जब डंपर का पहिया हाईवे से नीचे उतरा तो झटका लगने पर उसकी आंख खुली। उसने ब्रेक लगाकर डंपर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक डंपर बस और आसपास खड़े लोगों पर चढ़ चुका था।
विज्ञापन


काफी देर तक खेतों में छिपा रहा 
उसने बताया कि ब्रेक लगाने से संतुलन बिगड़ा और डंपर बस के ऊपर ही पलट गया तो वह किसी तरह खिड़की खोलकर कूदा और भाग निकला। काफी देर तक वह कुछ दूर खेतों में छिपा रहा। राहत कार्य समाप्त होने पर सन्नाटा हुआ तो वह खेतों के रास्ते तिकुनिया चौराहे पहुंचा और वहां से रिश्तेदारों के यहां गया। किसी रिश्तेदार ने उसे रुकने नहीं दिया। सीओ के मुताबिक सोमवार को भीमसेन खुटार से कहीं जाने की फिराक में था, तभी थाना प्रभारी संजय कुमार ने पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे पर खड़ी थी श्रद्धालुओं की बस 
सीतापुर जनपद के कमलापुर व मछरेहटा के रहने वाले श्रद्धालु शनिवार को बस से पूर्णागिरि दर्शन करने जा रहे थे। उनकी बस खुटार कस्बे के नजदीक एक ढाबे पर रुकी थी। उसी वक्त अनियंत्रित डंपर बस से टकराने के बाद उस पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 25 लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया था। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed