फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   shaheedi parva,gurmat samagam

शहीदी पर्व पर गुरु तेग बहादुर की स्मृति में हुआ विशेष गुरमत समागम

Thu, 09 Dec 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
shaheedi parva,gurmat samagam
शाहजहांपुर में श्रीगुरु तेग बहादुर महाराज के शहीदी पर्व रामनगर गुरुद्वारा में सर्बद कीर्तन करत? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रामनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर में गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व पर उनकी स्मृति में विशेष गुरमत समागम हुआ। गुरुद्वारा साहिब को विशेष रूप से सजाया गया था। फूलों से सुसज्जित पालकी में गुरु महाराज विराजमान थे। हजारों की संख्या में सिख संगत ने नतमस्तक होकर गुरु महाराज में अपनी श्रद्धा पेश की।
विज्ञापन

इससे पहले गुरुद्वारा में सरदार करतार सिंह, दिलीप कौर की ओर से रखवाए गए अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद सदजाप सिंह ने आरती व हजूरी रागी गुरविंदर सिंह ने शबद गायन किया। दूसरे दीवान के प्रारंभ में सरदार करतार सिंह, सरदार दिलप्रीत सिंह, हरमीत सिंह, जसप्रीत सिंह, कोमल ने गुरु तेग बहादुर की याद में कीर्तन किया। यूपी सिख मिशन हापुड़ से आए ब्रह्म सिंह ने गुरु तेग बहादुर के जीवन पर प्रकाश डालाते हुए शबद गायन किया।
विज्ञापन

दीवान संचालक सरदार जगजीत सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहादुर ने तिलक और जनेऊ की रक्षा के लिए दिल्ली के चांदनी चौक में अपने शीश का बलिदान किया था। जहां पर गुरुद्वारा श्री शीश गंज साहिब विराजमान है। वहीं पर गुरु महाराज के शिष्य मती दास, सती दास, दयाला को भी अत्यंत कष्ट देकर शहीद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवादारों को सिरोपा भेंट किया
सेवादारों को अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह ने सिरोपा भेंट किए। इस मौके पर सरदार अवतार सिंह मोगा, करमजीत सिंह बग्गा, गुरु सिंह सभा की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, गुरुद्वारा कुटिया साहिब के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मिंटू, हरभजन सिंह, सरदार करतार सिंह, मनजीत सिंह, महेंद्र सिंह, यश बग्गा, गोपी मनी बग्गा, सनी बग्गा, जसमीत सिंह, हरमीत सिंह, मनमोहन कौर, जुझार सिंह मोंगा, सोनू इंद्रजीत सिंह, सोनू, वजीर सिंह, जितेंद्र, जसवंत सिंह बजाज, गोल्डी, रविंद्र सिंह, पपेंद्र सिंह, अविनाश कौर, नीना, शीतल आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में श्रीगुरु तेग बहादुर महाराज के शहीदी पर्व रामनगर गुरुद्वारा में सजाया गया गुरुगं?

शाहजहांपुर में श्रीगुरु तेग बहादुर महाराज के शहीदी पर्व रामनगर गुरुद्वारा में सजाया गया गुरुगं?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

शाहजहांपुर में श्रीगुरु तेग बहादुर महाराज के शहीदी पर्व रामनगर गुरुद्वारा में सर्बद कीर्तन सुन?

शाहजहांपुर में श्रीगुरु तेग बहादुर महाराज के शहीदी पर्व रामनगर गुरुद्वारा में सर्बद कीर्तन सुन?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed