फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shah Club Red defeated the Gurjar Academy team by 17 runs.

Shahjahanpur News: शाह क्लब रेड ने गुर्जर अकादमी की टीम को 17 रनों से हराया

Fri, 09 Oct 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shah Club Red defeated the Gurjar Academy team by 17 runs.
शाह क्लब के मैदान में क्रिकेट मैच से पहले हाथ मिलाते ​खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में शाह क्लब रेड ने गुर्जर अकादमी की टीम को 17 रनों से हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम के कप्तान आर्यन वर्मा ने 40 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन




टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाह क्लब रेड ने 42 ओवर में 10 विकेट खोकर 192 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज कबीर राज 18 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर उतरे आर्यन वर्मा ने तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। शौर्य ने 33 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन




गुर्जर अकादमी की ओर से उदित कुमार ने सात ओवर में तीन विकेट लिए। काव्य ने दो तथा निहाल वर्मा और समर चौहान ने एक-एक विकेट हासिल किया।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुर्जर अकादमी की टीम 42 ओवर में 175 रन पर सिमट गई। निहाल वर्मा ने 32, अरनव कुशवाहा ने 26 और मयंक ने 18 रन बनाए। शाह क्लब रेड के गेंदबाज अभि सिंह, आर्यन सिंह और कपिल यादव ने दो-दो विकेट लिए। मैच के दौरान कोच अभय सिंह गुर्जर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------

सीनियर पुरुष क्रिकेट के जिला स्तरीय ट्रायल 12 को
शाहजहांपुर। आजमगढ़ में आयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 12 अक्तूबर को होगा। ट्रायल शाम चार बजे हथौड़ा स्थित स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मंडलीय ट्रायल 16 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचकर ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed