फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shadow of inflation on marriage... even the plate of food has become expensive.

Shahjahanpur News: शादी पर महंगाई का साया... खाने की प्लेट भी हुई महंगी

Wed, 29 Oct 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shadow of inflation on marriage... even the plate of food has become expensive.
नाजिम खां, मैरिज लॉन संचालक। संवाद
शाहजहांपुर। चार महीने से रुके हुए मांगलिक कार्य देवोत्थान एकादशी के साथ प्रारंभ होंगे। एक नवंबर से शादी-बरातों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसके लिए कैटरर्स, डीजे, लॉन और बैंडबाजे की बुकिंग शुरू हो गई है लेकिन इस बार जून से वर्तमान में सौ से डेढ़ सौ रुपये तक खाने की प्लेट महंगी हो गई है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में करीब दो सौ मैरिज लॉन हैं। इनमें अधिकतर शुभ मुहूर्त में शादियों के लिए बुक हैं। दूसरी ओर कैटरर्स की बुकिंग भी पूर्व में हो चुकी है। इस वर्ष जून के महंगाई का ग्राफ थोड़ा बढ़ा है। इसके चलते खाने की प्लेट महंगी हो गई है। कैटरर अनिल राठौर बताते हैं कि देसी घी, आटा, तेल, पनीर समेत अन्य सामग्री के दाम में उछाल आया है।
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट के दाम भी बढ़ गए हैं। खाना बनाने व बर्तन धोने वालों की मजदूरी सौ से 200 रुपये तक बढ़ गई है। महंगाई के कारण पूर्व में एक हजार रुपये वाली प्लेट 11 सौ व सामान्य प्लेट छह सौ के स्थान पर सात सौ से साढ़े सात सौ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में शहर में करीब सौ बैंडबाजे वाले हैं। शादी का सीजन आने के बाद अधिकतर के पास पर्याप्त बुकिंग हैं। प्रत्येक बैंडबाजा संचालक ने 2500 से तीन हजार रुपये तक बुकिंग की दर बढ़ाई है।
--
ये हैं खाद्य सामग्री के रेट
खाद्य सामग्री जून के रेट किग्रा में वर्तमान
पनीर 280 300
तेल 2200 टिन 2300
देसी घी 600 750
आटा- 28 30
मैदा 30 35
चीनी 41 44
--
बैंडबाजे पर महंगाई का साया, लेकिन बुकिंग पर असर नहीं
जून में बैंडबाजा, बग्गी व लाइट की 25 हजार रुपये में बुकिंग की थी। अब यह बढ़कर 28 हजार रुपये हो गई है। इसमें 31 लोग भी होते हैं। इसी तरह 26 आदमियों के ग्रुपों की टोली को 25 हजार में बुक कर रहे हैं। पूर्व में 22 हजार रुपये में बुकिंग की जा रही थी।
- नईम, बैंड संचालक
--
जून के मुकाबले थाली के दामों में बढ़ोतरी हुई है। कैटरर्स सर्विस के दायरे में आते हैं। इन्हें 18 प्रतिशत जीएसटी देना पड़ती है। खाद्य पदार्थों की सामग्री व मजदूरी बढ़ने के चलते रेट बढ़े हैं।
- अनिल राठौर, कैटरर
--
नवंबर के लिए बुकिंग हो रही है। शहरी क्षेत्र में तमाम शादी लॉन हैं। अधिक कारोबार के लिहाज से कम दाम में भी बुकिंग कर लेते हैं। हमारे यहां एक से दो लाख का चार्ज हैं।

- नाजिम खां, मैरिज लॉन संचालक
--
फूलों के दाम भी बढ़े

गुलाब के फूलों के दामों में इजाफा होने से शादियों के पैकेज भी महंगा हुआ है। जून महीने में 60 रुपये प्रति किलो गेंदा का फूल बिक रहा था। अब 80 रुपये हो गया है। इसी तरह गुलाब के फूल उस समय 150 रुपये किलो था, जो अब 250 रुपये हो गया है। जिले में फूलाें की पैदावार कम होने के चलते अधिकतर बरेली से खरीदकर लाते हैं। फूलों के दाम में बढ़ोतरी का असर शादियों के पैकेज पर भी पड़ा है।




-सूरज कुमार, फूल विक्रेता

नाजिम खां, मैरिज लॉन संचालक। संवाद

नाजिम खां, मैरिज लॉन संचालक। संवाद

नाजिम खां, मैरिज लॉन संचालक। संवाद

नाजिम खां, मैरिज लॉन संचालक। संवाद

नाजिम खां, मैरिज लॉन संचालक। संवाद

नाजिम खां, मैरिज लॉन संचालक। संवाद

नाजिम खां, मैरिज लॉन संचालक। संवाद

नाजिम खां, मैरिज लॉन संचालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed