फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sewer line: Dust blowing from the excavation, people upset in the scorching heat due to jam

सीवर लाइन : खोदाई से जगह-जगह उड़ रही धूल, जाम से भीषण गर्मी में जनता परेशान

Tue, 28 Jun 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sewer line: Dust blowing from the excavation, people upset in the scorching heat due to jam
शाहजहांपुर। शहर में इन दिनों सीवर लाइन के लिए खोदाई का काम चल रहा है। इसकी वजह से जाम के साथ-साथ उड़ रही धूल वाहन चालकों व राहगीरों के लए परेशानी का कारण बनी हुई है। कई बार हादसा होते-होते बचता है। इसके अलावा आसपास के दुकानदारों और निवासियों को दिन भर धूल फांकनी पड़ती है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख मार्गों में एक तारीन टिकली से घंटाघर रोड पर चलना दुश्वार हो गया है। इस मार्ग पर सीवर लाइन डाली जा रही है जिससे मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं उड़ रही धूल लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। सड़क को खोदकर सीवर लाइन डाली जा रही है। खोदाई से निकली मिट्टी के कण दिनभर धूल के रूप में उड़ते रहते हैं तो टीन शेड लगाकर सड़क घेरे जाने से जाम की समस्या भी बनी रहती है। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों की मांग है कि शीघ्र काम पूरा कराकर सड़क की मरम्मत कराई जाए। मिट्टी में पानी का छिड़काव निरंतर अंतराल में कराया जाए ताकि लोगों को वाहन चलाते समय परेशानी न हो।
विज्ञापन

इसी तरह चौक क्षेत्र, सिंजई, राजघाट चौकी क्षेत्र में भी सीवर लाइन डालने के लिए खोदाई की गई है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर से निकलने वाला गंदा पानी खन्नौत और गर्रा नदी में न गिरे, इसके लिए नमामि गंगे और अमृत योजना के तहत एसटीपी का निर्माण और सीवर लाइन डाली जा रही है। इन दोनों योजनाओं के लिए कुल 377.51 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत है। 2.77 लाख से भी ज्यादा आबादी को लाभान्वित करने के लिए योजना के तहत कार्य करवाया जा रहा है। लेकिन जहां तक सीवर का पाइप डाला गया है वहां सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। वहीं उड़ रहा धूल का गुबार भी लोगों की सेहत के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर लाइन डालने के दौरान धूल न उड़े, इसके लिए पानी का छिड़काव करने के निर्देश कार्यदायी संस्था जल निगम को दिए हैं। अगर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम

सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इस दौरान किसी को परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रह है। प्रमुख मार्गों पर सीवर लाइन डालने के दौरान मशीनों से खोदाई कराई जा रही है तथा टीनशेड लगवाया है। समय-समय पर पानी का छिड़काव भी कराया जाता है। - सुनील कुमार यादव, एक्सईएन जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed