{"_id":"656c7aac4c3c99f506019655","slug":"seven-year-old-child-dies-due-to-bike-collision-in-shahjahanpur-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घर के बाहर खेल रहे सात साल के बच्चे को बाइक से मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घर के बाहर खेल रहे सात साल के बच्चे को बाइक से मारी टक्कर, मौत
Sun, 03 Dec 2023 06:25 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Dec 2023 06:25 PM IST
सार
गांव नवदिया धूसर में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक ने सात साल के बालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया।
विज्ञापन
बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के गांव नवदिया धूसर में मकान के बाहर खेल रहे सात वर्षीय बच्चे को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया। वहीं परिजनों ने घायल बच्चे को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव नवदिया धूसर निवासी सुनील राठौर का बड़ा पुत्र सूरज शनिवार की शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उनके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सूरज लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद चालक बाइक के साथ भाग गया।
विज्ञापन
शोर सुनकर सूरज के परिजन घर से निकल आए। तुरंत ही उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान सूरज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सूरज गांव में स्थित स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। बेटे की मौत से मां ममता व पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन