फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seven vehicles, including buses, were seized, and 151 challans were issued.

Shahjahanpur News: बसों समेत सात वाहन सीज, 151 का चालान

Fri, 19 Dec 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Seven vehicles, including buses, were seized, and 151 challans were issued.
अमर उजाला में प्रका​शित खबर
शाहजहांपुर। मानक पूरे नहीं करने वाले वाहनों पर शुक्रवार को परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया। अफसरों ने पांच बसों व डंपरों को सीज करते हुए समेत 151 वाहनों का चालान कर 6.75 लाख रुपये का समन शुल्क लगाया।
विज्ञापन

मथुरा में हुए हादसे के बाद 18 दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने नियम विरुद्ध तरीके से संचालित हो रही स्लीपर बसों की खबर को प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए एआरटीओ सर्वेश सिंह व यात्री कर अधिकारी विकास यादव ने विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने दो बसों समेत पांच वाहन सीज किए। यात्री कर अधिकारी ने दो वाहन सीज किए। इसके अतिरिक्त चार वाहन बिना फिटनेस के मिलने पर चालान किए।
82 लोगों का बिना हेलमेट चलने पर चालान किया। शराब पीकर वाहन चलाते मिलने पर चार लोगों पर कार्रवाई की गई। गलत दिशा में चलने पर 95 वाहन के चालान हुए। बिना परिवर्तित टेप लगाकर चलने पर पांच वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि कुछ वाहनों पर डबल अभियोग में कार्रवाई की गई। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया कि वैध प्रपत्रों के साथ ही नियम के अनुसार वाहनों का संचालन करें।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर

अमर उजाला में प्रकाशित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed