फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seven people were injured in an attack with a sharp weapon.

Shahjahanpur News: धारदार हथियार से हमला कर सात लोगों को किया घायल

Tue, 06 Jan 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Seven people were injured in an attack with a sharp weapon.
पुवायां। गांव जिगनिया मुजप्ता में कूड़ा डालने के विवाद में एक ही परिवार के सात लोगों को धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया गया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बाबूराम ने पुलिस को बताया कि तीन जनवरी को उनकी पुत्रवधू मालती देवी आंबेडकर मैरिज लाॅन के पास कूड़ा डालने गई थी। वहां पर लालमनि, पुष्पा, सरिता ने पुत्रवधू को रोककर कूड़ा डालने से मना करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर बहू को पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग बचाने पहुंचे तो लालमनि ने कांते से प्रहार कर बाबूराम, बाबूराम के पुत्र राहुल, हीराकली, मालती, अंगूरा देवी, छाया देवी को घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायलों को पुवायां सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाबूराम के अनुसार आरोपियों ने कोई कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी है। थाना प्रभारी रविकरन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed