{"_id":"6aac3cea0dcfa5fae80cf90e","slug":"seva-sankalp-abhiyan-launched-cleanliness-drive-conducted-lamps-lit-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-184966-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सेवा संकल्प अभियान शुरू... चलाया स्वच्छता अभियान, जलाए दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सेवा संकल्प अभियान शुरू... चलाया स्वच्छता अभियान, जलाए दीप
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान करते भाजपा पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बृहस्पतिवार को जिले में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। पहले दिन को ‘सेवा दिवस-समर्पण का दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान जनपदभर में जनसेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। शाम को विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मेडिकल कॉलेज में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हनुमत धाम पहुंचकर आशीर्वाद के दीप प्रज्ज्वलित किए। सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों के घरों, नगर निकायों के विभिन्न वार्डों, धार्मिक स्थलों, विधानसभा क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों में भी दीप जलाए गए। सरकारी भवनों और कार्यालयों को भी दीपों से रोशन किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी मौजूद रहीं।
नगर निगम की ओर से सुभाषनगर स्थित स्मार्ट रोड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर आयुक्त अजय त्रिपाठी और पार्षद नवनीत विनय सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
एआईटी ग्लोबल एजुकेशनल रिसर्च एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से डिजिटल सेव एंड एजुकेशन वर्कशॉप आयोजित हुई। आईटी विशेषज्ञ काजी मोहम्मद आमिर और सेंटर हेड हर्षिता गुप्ता ने डिजिटल शिक्षा, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जिम्मेदार तकनीकी उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक किया।
--
भाजपा ने लगाया रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर
शाहजहांपुर। भाजपा महानगर इकाई की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार और महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने किया। जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक वैभव खन्ना, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर, पार्षद मनीष गुप्ता, अमन रावत, रोबिन तिवारी, सुशील सक्सेना, हितेश मिश्र और रोहित कुमार समेत कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने रक्तदान किया। आभार आनंद प्रताप सिंह ने जताया। संवाद
--
ग्रामीण इलाकों में भी हुए कार्यक्रम
निगोही में विधायक सलोना कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, एसडीएम न्यायिक तिलहर प्रभात राय और बीडीओ पुनीत पाठक ने हमजापुर चौराहा स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप जलाए। तिलहर में सार्वजनिक स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर समेत रोहित, वैभव और अमृत दास ने रक्तदान किया।
जलालाबाद में विधायक हरिप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में तिकोला गांव स्थित मां काली मंदिर और बरेली हाईवे स्थित बाबा हरदेव स्थान पर सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा नेता अपूर्वा ठाकुर ने समर्थकों के साथ परशुराम मंदिर के आसपास सफाई की। रामताल स्थित घाट पर सैकड़ों दीप जलाए गए।
खुदागंज में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह ने महादेवन मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। बंडा में ईओ अजय सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक ने मुक्तिधाम में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। मीरानपुर कटरा में विधायक डॉ. वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किए।
--
युवा कांग्रेस ने मनाया बेरोजगार दिवस
शाहजहांपुर। जिला युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। पानीपूरी और मूंगफली का ठेला लगाकर विरोध जताया। तिलहर नगर अध्यक्ष साद उल्ला खान, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, फुरकान अहमद कुरैशी, अनिल श्रीवास्तव, सईद अंसारी और शिवांश मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद