फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sessional examinations started in basic schools amidst chaos

Shahjahanpur News: अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुईं बेसिक स्कूलों में सत्रीय परीक्षाएं

Tue, 26 Aug 2025 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sessional examinations started in basic schools amidst chaos
तिलहर के कंपोजिट स्कूल में एक बेंच पर बैठे तीन बच्चे और एक-दूसरे की ओर झांकते छात्र-छात्राएं। स
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों में सोमवार को सत्रीय परीक्षाओं का आगाज अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हो गया। परीक्षा में नियमों को दरकिनार कर छात्र-छात्राएं कॉपियों में ताका झांकी करते मिले।
विज्ञापन

जनपद में परिषद के करीब 2700 विद्यालयों में सत्रीय परीक्षा का आगाज हो गया। प्राइमरी में दोनों पालियों में सभी विषयों की मौखिक परीक्षा हुई। जूनियर में पहली पाली में क्राफ्ट, कृषि व गृह शिल्प व दूसरी पाली में खेल, शारीरिक शिक्षा व स्काउट गाइड की परीक्षा हुई। परीक्षा को लेकर शिक्षकों को बजट जारी नहीं किया गया था। उनसे पाठ्यक्रम का विभाजन कर प्रश्न बनाकर बोर्ड पर लिखने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

ऐसे में शिक्षकों ने स्वयं प्रश्न पत्र बनाकर उनकी फोटो काॅपी कराकर छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराई। इस बीच परीक्षा के नियमों को ताक पर रखा गया। तिलहर के कंपाेजिट विद्यालय दातागंज में एक बेंच पर दो के बजाय तीन छात्रों को बैठा दिया गया। बच्चे एक-दूसरे की काॅपियों में ताकाझांकी करते रहे। इसी तरह निगोही के गांव गुरगवां के प्राइमरी स्कूल में बीई रमेश पंकज ने परीक्षा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक बोर्ड पर लिखे सवाल, जूझे शिक्षक
शिक्षा विभाग के निर्देश पर शिक्षकों ने ब्लैक बोर्ड पर सवाल लिख दिए, लेकिन प्रश्नों को जल्दी बच्चे कॉपी पर नोट नहीं कर पाए। ऐसे में दूसरे विषय के विद्यार्थी अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पेंच फंसने पर शिक्षकों ने सवालों को कॉपी पर लिखकर फोटो कॉपी कराकर बच्चों को बांटकर परीक्षा कराई।


सत्रीय परीक्षा पहले दिन संपन्न कराई गई। यह एक टेस्ट के समान हैं। शिक्षकों को परीक्षा नियमों के अनुसार कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।- दिव्या गुप्ता, बीएसए

तिलहर के कंपोजिट स्कूल में एक बेंच पर बैठे तीन बच्चे और एक-दूसरे की ओर झांकते छात्र-छात्राएं। स

तिलहर के कंपोजिट स्कूल में एक बेंच पर बैठे तीन बच्चे और एक-दूसरे की ओर झांकते छात्र-छात्राएं। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed