फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Services of three Ayushman friends terminated for negligence in making golden card

Shahjahanpur News: गोल्डन कार्ड बनाने में लापरवाही पर तीन आयुष्मान मित्रों की सेवाएं समाप्त

Tue, 23 May 2023 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Services of three Ayushman friends terminated for negligence in making golden card
विकास भवन में डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई।संवाद
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में लापरवाही पर तीन आयुष्मान मित्रों की सेवाएं समाप्त कर दीं। साथ ही जिला समन्वयक के विरुद्ध शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद में स्थापित सभी हेल्थ एटीएम का नियमित संचालन सुनिश्चित कराया जाए। गोआश्रय स्थलों के निरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले क्षेत्र पंचायत अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार प्रति सप्ताह कम से कम दो गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजें। सीएमओ को निरीक्षण रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। डीएम ने भू-माफिया के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। खनन अधिकारी से कहा कि जनपद में ईंट भट्ठों को जारी अनुमति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

बिजली बिलों में गड़बड़ी की बढ़ रही शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए विद्युत निगम के अधिकारियों को बिलों में गड़बड़ी न होने देने और समय से कनेक्शन देने के निर्नेश दिए। पीएमजीएसवाई योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों की धीमी प्रगति पर नोटिस जारी करने को कहा। अमृत सरोवरों की जांच भी टीम बनाकर कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ प्रखर गुप्ता, सीडीओ एसबी सिंह, सीएमओ डॉ. आरके गौतम, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, पीडी डीआरडीए अवधेश राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed