फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   server remained down for two hours in the sub-registrar office for the second day

Shahjahanpur News: उप निबंधक कार्यालय में दूसरे दिन भी दो घंटे ठप रहा सर्वर, क्रेता-विक्रेता हुए परेशान

Thu, 13 Nov 2025 06:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Nov 2025 06:46 PM IST
सार

शाहजहांपुर के उप निबंधक कार्यालय सदर में दूसरे दिन भी सर्वर डाउन होने से क्रेता और विक्रेता परेशान हुए। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक सर्वर डाउन रहा। इसके बाद शुरू हुआ तो दोबारा काम शुरू हो सका। 

विज्ञापन
server remained down for two hours in the sub-registrar office for the second day
उप निबंधक कार्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के उप निबंधक कार्यालय सदर में बृहस्पतिवार को भी सर्वर की समस्या बनी रही। दोपहर 12 से दो बजे तक सर्वर ठप रहा। इसके बाद शुरू हो गया। इस दौरान कार्यालय में क्रेताओं और विक्रेताओं की काफी भीड़ लगी रही। सर्वर चलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोग बुधवार को भी काफी परेशान हुए थे।

विज्ञापन


स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल एनआईसी की ओर से संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड सर्वर में स्थानांतरित किया गया है। बुधवार को सुबह सर्वर शुरू हुआ, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते सदर उप निबंधक कार्यालय में कुल 10 बैनामा ही हो पाए। आमतौर पर रोजाना 50-60 बैनामे होते हैं लेकिन सर्वर ठप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक केवल 26 बैनामा हो पाए। इसके बाद सर्वर ठप हो गया। करीब दो बजे तक काम बंद रहा। इसके बाद फिर से सर्वर चलना शुरू हुआ। इसके बाद शाम चार बजे तक 70 बैनामा हो गए। कार्यालय में क्रेताओं और विक्रेताओं की काफी भीड़ रही। सभी अपनी-अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर ठप होने से लोग हुए परेशान 
भावलखेड़ा गौरी त्रिपाठी ने बताया कि दो दिन से उप निबंधक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। सर्वर बंद होने की वजह से बैनामा नहीं हो पा रहा है। सर्वर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। आगरा से आईं पूनम अग्रवाल ने कहा कि पॉवर ऑफ अटॉर्नी करने के लिए आगरा से आए हुए हैं। दो दिन से चक्कर लगा रहे हैं। सर्वर डाउन होने की वजह से काम नहीं हो रहा है। काफी परेशानी हो रही है।

उप निबंधक कार्यालय सदर के सब रजिस्टार अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि बृहस्पतिवार को दोपहर में दो घंटे के लिए सर्वर बंद हो गया था। इसके बाद चलने पर शाम चार बजे तक 70 बैनामा हो चुके हैं। अब दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed