फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Server down in Government Medical College, prescriptions made by hand

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में सर्वर डाउन, हाथ से बनाए पर्चे

Tue, 13 Feb 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Server down in Government Medical College, prescriptions made by hand
राजकीय मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार को सर्वर डाउन होने से काफी देर तक मरीजों के पर्चे ऑनलाइन नहीं बन सके। कतार में लगे मरीज और तीमारदार जब परेशान होने लगे तो कर्मचारियों ने हाथ से पर्चे बनाने शुरू किए।
विज्ञापन

रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुली तो बड़ी संख्या में मरीज डॉक्टर को दिखाने पहुंचे, लेकिन सुबह नौ बजे से ही सर्वर डाउन हो गया, तब तक मेडिकल कॉलेज ओपीडी से लेकर ट्रामा सेंटर तक मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई। एक घंटे बाद भी जब सर्वर ठीक नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ऑफलाइन पर्चे बनवाने के निर्देश दिए। ओपीडी के तीन काउंटर और ट्रामा सेंटर के एक काउंटर पर मैनुअल पर्चे बनाए गए। इसके बाद काउंटर से भीड़ छंटने लगी, लेेकिन डॉक्टरों के चैंबर के बाहर मरीजों की काफी लंबी कतार लग गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि तकनीकी दिक्कत हो गई थी। ऑफलाइन पर्चे बनवाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed