फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Send to vote spoilers faces jail

मतदान मेें बाधा डालने वालों को भेजें जेल

Mon, 13 Feb 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में यदि कोई भी व्यवधान डालने की कोशिश करें तो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजें। उन्होंने यह निर्देश पुलिस लाइन में जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस फोर्स के अधिकारियों की बैठक में दिए। डीएम कर्ण सिंह चौहान कहा कि भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन कराया जाए। किसी भी स्तर से दबना नहीं है। पूरा प्रशासनिक अमला साथ में है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के दौरान जिस अधिकारी की कार्यप्रणाली बेहतर रही, उसे निर्वाचन आयोग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट से शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए चुस्त, दुरुस्त रहने को कहा। डीएम ने कहा कि यदि कहीं कोई भी व्यक्ति, प्रत्याशी या उनके एजेंट आचार संहिता उल्लंघन करते नजर आएं तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करें तथा मतदान केंद्र पर आने वाले बुजुर्ग, विकलांग मतदाताओं की मदद करें। एसपी केबी सिंह ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस के अधिकारी रहेंगे। एक-दूसरे से परिचय करके पूरी तैयारी के साथ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने में लग जाएं। पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारी, पुलिस अधिकारी, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

शराब की दुकान खुली मिली तो लाइसेंस निरस्त
डीएम ने सोमवार शाम पांच बजे से जिले की सभी देशी-अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद करने को कहा है। यह बंदी मतदान के दिन 15 फरवरी की शाम पांच बजे तक रहेगी। उन्होंने साफ कहा कि इस दौरान यदि कोई दुकान खुली पाई गई तो ऐसे दुकानदारों का लाइसेंस निरस्त करते हुए एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

रूट मार्च से प्रशासन ने दिखाई ताकत
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सोमवार को प्रशासन ने पुलिस बल और केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ शहर में रूट मार्च कर अपनी ताकत का अहसास कराया। संदेश दिया कि मतदान में गड़बड़ी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिले में 15 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होना है, इस दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। इसलिए प्रशासन ने गैर जिले से आई पुलिस फोर्स व पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ शहर में रूट मार्च निकाला। शहर के खिरनी बाग स्थित सुदामा चौराहा से एसपी सिटी कमल किशोेर व सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में रूट मार्च की शुरूआत की गई। रूट मार्च जेल रोड से होकर अंटा चौराहा बैरी चौकी के सामने से होते हुए केरूगंज चौराहा, चारखंभा से होकर चौक इलाके से कोतवाली गेट से होते हुए कच्चा कटरा मोड़, घंटाघर, लाल इमली चौराहा से आवास विकास होते हुए मालखाना मोड़ से रेलवे पुल पार करके जलालनगर, निगोही रोड होते चिनौर आदि स्थानों से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरा मिलिट्री फोर्स रखेगी अराजक तत्वों पर नजर
डीएम ने कहा है कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिले में 11 हजार पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है, जो अराजक तत्वों पर नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि पैरा मिलिट्री फोर्स का पूरा अमला जिले में तैनात रहेगा। इसलिए मतदाता भयमुुक्त होकर मतदान करें। यदि कोई परेशानी आती है तो सीधे कंट्रोल रूम पर फोन करके परेशानी बता सकते हैं। संबंधित अधिकारी फोर्स सहित तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगे।

 अर्द्धसैनिक बलों के साये में होगा मतदान
मिर्जापुर। एसआई कुलदीप मिश्र ने बताया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पांच सौ से अधिक अर्द्धसैनिक वलों के जवानों ने आमद करा ली है। इनके ठहरने की व्यवस्था थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed