फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Send the name and location of the village, workers will reach to increase the capacity of the transformer.

Shahjahanpur News: गांव का नाम और लोकेशन भेजें, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने पहुंचेंगे कर्मी

Thu, 15 Feb 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 15 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Send the name and location of the village, workers will reach to increase the capacity of the transformer.
शाहजहांपुर। ओवरलोडिंग की वजह से बार-बार खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की तैयारी कर ली गई है। अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं से ऐसी समस्याओं के बारे में संबंधित अधिशासी अभियंता को सूचना देने की अपील की। बिजनेस प्लान के तहत शहर से ग्रामीण इलाके तक ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम होगा। लोगों को अपने गांव का नाम और गूगल लोकेशन भेजनी होगी।
विज्ञापन

गर्मी में ओवरलोडिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली नेटवर्क को मजबूत करने की कवायद चल रही है। बिजली के खंभे से लेकर ट्रांसफार्मर तक बदले जा रहे हैं। ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर खराब होने से लोग परेशान रहते हैं। ग्रामीण इलाकों में नलकूप के कनेक्शन धारकों के सामने ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या अधिक होती है। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि बार-बार जलने वाले ट्रांसफार्मराें की क्षमतावृद्धि के लिए विभाग तैयार है। संबंधित व्यक्ति गांव का नाम, पता व गूगल लोकेशन भेजे तो कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना संबंधित अधिशासी अभियंता के मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed