फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Semi naked body of woman found in field in Shahjahanpur

यूपी: शाहजहांपुर में गन्ने के खेत में मिला महिला का अर्द्ध नग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Wed, 20 Sep 2023 02:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Sep 2023 02:02 PM IST
सार

शाहजहांपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां खेत में महिला का अर्द्ध नग्न शव मिला है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Semi naked body of woman found in field in Shahjahanpur
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली इलाके में नहर रोड पर बुधवार सुबह गन्ने के खेत में महिला का अर्द्ध नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। गले में कट का निशान लगा होने के साथ खून बह रहा है। महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। 
विज्ञापन


आशंका है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बुधवार सुबह अकर्रा रसूलपुर के रहने वाले रामप्रसाद ने लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे से चांदापुर रोड पर पुलिया के पास स्थित अपने खेत पर महिला का अर्द्धनग्न शव पड़ा देखा। 
विज्ञापन


खेत में महिला की लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। महिला का शव मिलने की खबर के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला के शव से 20 मीटर की दूरी पर एक चप्पल पड़ी मिली, साथ ही कुछ दूरी पर दूसरी चप्पल मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर के निचले हिस्से में खून था। गले पर कट का निशान होने के चलते खून रिस रहा था। महिला का चेहरा भी नीला पड़ चुका था। संभावना है कि उसे घसीटा गया। फोरेंसिक यूनिट ने नमूने लिए हैं। 

एसपी अशोक कुमार ने भी मौका-मुआयना किया। एसपी ने बताया कि पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम पैनल के जरिए कराया जाएगा। मामले के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed