फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Semester exams started in colleges

Shahjahanpur News: महाविद्यालयों में शुरू हुईं सेमेस्टर परीक्षाएं

Sun, 26 Mar 2023 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 26 Mar 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Semester exams started in colleges
शाहजहांपुर के आर्य महिला महाविद्यालय में बीकॉम की परीक्षा देतीं छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। महात्मा ज्योतिबाफुुले विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। तीन पालियों में पहले दिन की परीक्षाएं संपन्न हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक हुई। इसके अलावा तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का समय दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक रहा। शहर के जीएफ कॉलेज में पहली पाली में पारसी, दूसरी पाली में बीए, बीकॉम व डिफेंस स्टडी तथा तीसरी पाली में पारसी की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी अरशद वारसी ने बताया कि पारसी में दो-दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रजिस्टर्ड परीक्षार्थियों की संख्या 23 व 26 रही। बीए, बीकॉम व डिफेंस के कुल 146 पर परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें सभी ने परीक्षा दी। इसी तरह से एसएस कॉलेज और आर्य महिला डिग्री कॉलेज में भी परीक्षाएं हुईं। एसएस कॉलेज के प्राचार्य राकेश कुमार आजाद तथा आर्य महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य सुनीता जैसल ने बताया कि पहले दिन की परीक्षाओं में अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed